Sunday, August 9, 2026
Home Uttar Pradesh अलीगंज हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, अवैध निर्माणों पर होगी बड़ी...

अलीगंज हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, अवैध निर्माणों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अलीगंज कोचिंग अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माणों और नियमों की अनदेखी पर सख्त रुख अपना लिया है। हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को तलब किया है और शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई कार्रवाई का पूरा ब्यौरा मांगा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी से अब तक सभी सात जोनों में जारी किए गए सीलिंग नोटिस, उन पर हुई कार्रवाई और ध्वस्तीकरण अभियानों की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। सरकार यह जानना चाहती है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कितनी प्रभावी कार्रवाई हुई और कितने मामलों में नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।

सोमवार को अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिस इमारत में यह हादसा हुआ, वहां कोचिंग सेंटर के अलावा पेट शॉप, क्लीनिक और एनिमेशन सेंटर भी संचालित किए जा रहे थे। आग की चपेट में आने से कई पालतू जानवर भी जिंदा जल गए।

बता दें कि घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। मंगलवार को एसआईटी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी की। अब इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

विशेष जरूरतों वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए The Blessed Ones ने लॉन्च किया ‘SafeScan’

पुणे। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए कार्यरत संस्था The Blessed Ones (TBO) ने 'SafeScan' नामक एक नई पहचान और इमरजेंसी अलर्ट प्रणाली लॉन्च...

Recent Comments