Monday, September 21, 2026
Home Daily Diary News ए वन नटराज अकादमी के वार्षिक समारोह 2026 में बच्चों की प्रतिभा...

ए वन नटराज अकादमी के वार्षिक समारोह 2026 में बच्चों की प्रतिभा का भव्य उत्सव

कहा जाता है, हर बड़ी सफलता के पीछे किसी का सपना और वर्षों की मेहनत होती है। ऐसा ही सपना देखा था , ए वन नटराज अकादमी के संस्थापक आर्यन कुमार तोंगरिया ने, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। उनकी इसी मेहनत का शानदार नज़ारा देखने को ए वन नटराज अकादमी के वार्षिक समारोह 2026 में।

नई दिल्ली में आयोजित इस भव्य समारोह में नन्हे कलाकारों ने नृत्य, जिम्नास्टिक्स, थिएटर और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। भारतीय संस्कृति, पौराणिक कथाओं, देशभक्ति और सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

बता दें कि वर्ष 2010 से आर्यन कुमार तोंगरिया लगातार बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मविश्वास जगाने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि आज ए वन नटराज अकादमी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए एक मजबूत पहचान बन चुकी है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश ओबरॉय पार्षद एवं अध्यक्ष एमसीडी पश्चिमी ज़ोन, रीटा ओबरॉय पूर्व पार्षद एमसीडी तथा विशिष्ट अतिथि ऋषि राज जी चेयरमैन सिनेफिल प्रोड्यूसर्स परफॉर्मेंस लिमिटेड ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एक बार फिर ए वन नटराज अकादमी ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, समर्पण और निरंतर मेहनत से हर बच्चे के सपनों को नई उड़ान दी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

भारतीय निशानेबाजी में कोचिंग से लेकर हितों के टकराव तक उठे सवाल, SAI की जांच के बीच विजय कुमार ने PMO का दरवाजा खटखटाया

  नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजी से जुड़ी व्यवस्थाओं और कोचों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर चेन्नई...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारतीय निशानेबाजी में कोचिंग से लेकर हितों के टकराव तक उठे सवाल, SAI की जांच के बीच विजय कुमार ने PMO का दरवाजा खटखटाया

  नई दिल्ली। एशियाई खेलों से पहले भारतीय निशानेबाजी से जुड़ी व्यवस्थाओं और कोचों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर चेन्नई...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर...

24वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2500 से अधिक लोगों ने की सहभागिता

नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ श्री वैश्य वार्ष्णेय कृष्ण जन्माष्टमी समारोह सभा की ओर से...

इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बीच भारतीय मशीनरी कंपनियों का फोकस बढ़ा, TORSA ने रखा 500 करोड़ का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ क्रशिंग, स्क्रीनिंग और मटेरियल प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी की मांग...

Recent Comments