Saturday, September 12, 2026
Home News सुप्रीम कोर्ट सख्त, आसाराम को फिलहाल राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट सख्त, आसाराम को फिलहाल राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम की याचिका पर राजस्थान सरकार से जवाब मांगा है। आसाराम ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें 2013 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उनकी दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा गया था।

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए राजस्थान सरकार को नोटिस जारी किया और दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल आसाराम की सजा निलंबित करने से साफ इनकार कर दिया है।

बता दें कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि आसाराम को आवश्यक और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अदालत ने कहा कि जमानत पर विचार तभी किया जा सकता है, जब स्वास्थ्य की स्थिति अत्यंत गंभीर हो और जीवन को वास्तविक खतरा हो।

बेंच ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जमानत देने का कोई आधार नहीं बनता। राज्य सरकार का पक्ष सुनने के बाद ही इस मुद्दे पर आगे विचार किया जाएगा। अदालत ने कहा कि केवल असाधारण परिस्थितियों में, जब किसी कैदी के जीवन पर गंभीर खतरा हो, तब जमानत पर फैसला लिया जा सकता है।

बता दें कि राजस्थान हाई कोर्ट ने 27 मई को अपने फैसले में आसाराम की दोषसिद्धि और उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा था। हालांकि, अदालत ने उन्हें आईपीसी और पॉक्सो एक्ट के तहत गैंगरेप तथा बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न से जुड़े कुछ आरोपों से बरी कर दिया था।

RELATED ARTICLES

भारत-ईरान मिलकर विश्व शांति के लिए करें प्रयास : आचार्य लोकेश जी

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम के संस्थापक विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली के...

हेल्थकेयर शिक्षा को नई दिशा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में GD Goenka Academy का शुभारंभ

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत हुई, जहां GD Goenka Healthcare Academy का भव्य ग्रैंड ओपनिंग समारोह...

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर आरजेएस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा -प्रकृति-उन्मुख जीवनशैली और रोजगार से पर्यावरण को मिलेगा संरक्षण

नई दिल्ली राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 11 सितंबर के उपलक्ष्य में आयोजित आरजेएस पीबीएच संस्थापक उदय कुमार मन्ना द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भारत-ईरान मिलकर विश्व शांति के लिए करें प्रयास : आचार्य लोकेश जी

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम के संस्थापक विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने शुक्रवार देर रात को नई दिल्ली के...

हेल्थकेयर शिक्षा को नई दिशा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में GD Goenka Academy का शुभारंभ

  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत हुई, जहां GD Goenka Healthcare Academy का भव्य ग्रैंड ओपनिंग समारोह...

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर आरजेएस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा -प्रकृति-उन्मुख जीवनशैली और रोजगार से पर्यावरण को मिलेगा संरक्षण

नई दिल्ली राष्ट्रीय वन शहीद दिवस 11 सितंबर के उपलक्ष्य में आयोजित आरजेएस पीबीएच संस्थापक उदय कुमार मन्ना द्वारा संचालित राष्ट्रीय संगोष्ठी में पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों...

विनफास्ट ने वर्ल्ड ईवी डे पर VF 6 और VF 7 का अनावरण किया

वेलोसिटी फिनट्रस्ट, जो वैश्विक इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता विनफास्ट का अधिकृत डीलर पार्टनर है, ने आज वर्ल्ड ईवी डे के अवसर पर नोएडा के सेक्टर...

Recent Comments