Sunday, August 9, 2026
Home Delhi NCR दिल्ली में शिक्षा महोत्सव का भव्य आयोजन, स्टूडेंट्स को मिला करियर मार्गदर्शन

दिल्ली में शिक्षा महोत्सव का भव्य आयोजन, स्टूडेंट्स को मिला करियर मार्गदर्शन

शिक्षा किसी भी व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव होती है और सही मार्गदर्शन सफलता की राह को आसान बनाता है। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में शिक्षा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जो छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इस अवसर पर ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुई। शिक्षा महोत्सव में देश के 15 से अधिक राज्यों से आई 20 यूनिवर्सिटीज के करियर एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान 1200 से अधिक छात्रों और अभिभावकों को विभिन्न विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों द्वारा करियर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस महोत्सव में एसजीटी यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, पारूल यूनिवर्सिटी, के. आर. मंगलम यूनिवर्सिटी, डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और शूलिनी यूनिवर्सिटी समेत कई प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया।

शिक्षा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों को समय रहते सही करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार बेहतर विश्वविद्यालय का चयन कर सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें।

इस अवसर पर शिक्षा महोत्सव के आयोजक रवींद्र साहू ने कहा कि सही समय पर सही करियर मार्गदर्शन मिलना छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

व्यावहारिक प्रशिक्षण और एआई आधारित शिक्षा से युवाओं को उद्योग के लिए तैयार कर रहा है श्रेष्ठा आईटी : सागर श्रेष्ठा

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं के लिए केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल...

25 वर्षों के अनुभवी शिक्षकों के साथ NEET-JEE में सफलता की पहली पसंद बना Vidyam Classes

दिल्ली के जनकपुरी स्थित Vidyam Classes Pvt. Ltd. NEET और JEE की तैयारी के क्षेत्र में सफलता का पर्याय बन चुका है। यहां हर...

आरजेएस पीबीएच ने इंस्पायरिंग इंडियन वूमेन के सहयोग से जेन जेड और जेन अल्फा डायस्पोरा को सेनानियों के इतिहास से जोड़ा

नई दिल्ली -- 80वें आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा के चौथे दिन युवाओं के सांस्कृतिक अलगाव और पश्चिमी जीवन शैली के बढ़ते प्रभाव पर चिंताओं...

विशेष जरूरतों वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए The Blessed Ones ने लॉन्च किया ‘SafeScan’

पुणे। विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए कार्यरत संस्था The Blessed Ones (TBO) ने 'SafeScan' नामक एक नई पहचान और इमरजेंसी अलर्ट प्रणाली लॉन्च...

Recent Comments