Wednesday, October 14, 2026
Home Bihat Bihar पटना में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए द ब्लेस्ड वन्स की...

पटना में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए द ब्लेस्ड वन्स की नई पहल

हर बच्चे में कुछ खास करने की क्षमता होती है, जरूरत होती है तो बस सही मार्गदर्शन और सही अवसर की। इसी सोच के साथ बिहार में विशेष जरूरतों वाले बच्चों और उनके परिवारों के लिए एक नई पहल शुरू हुई है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में द ब्लेस्ड वन्स ने अपने 9वें सेंटर की शुरुआत की है। महाराष्ट्र, नागपुर और ग्रेटर नोएडा के बाद अब पटना में शुरू हुआ यह सेंटर ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, एडीएचडी, सेरेब्रल पाल्सी समेत अन्य विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों को विशेषज्ञ सेवाएं और बेहतर सहयोग उपलब्ध कराएगा।

सेंटर में थेरेपी, स्पेशल एजुकेशन, स्किल डेवलपमेंट और काउंसलिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों की क्षमताओं को बेहतर तरीके से विकसित करने के साथ उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।

पटना में सेंटर शुरू होने से बिहार के उन परिवारों को स्थानीय स्तर पर सेवाएं मिलने की उम्मीद है, जिन्हें इसके लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था।

बता दें कि सेंटर का शुभारंभ एक समारोह के साथ हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं मेंटर अमिताभ वर्मा, डायरेक्टर क्षितिज साठे, एडवाइजरी बोर्ड मेंबर डॉक्टर मीनाक्षी वर्मा (पीएचडी), एडवाइजरी बोर्ड मेंबर हर्षल सैजारे, डायरेक्टर मनोज प्रसाद और पटना ब्रांच हेड एवं ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉक्टर आशीष राज (ओटी) सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

द ब्लेस्ड वन्स के फाउंडर अमितेज प्रियदर्शी किसी कारणवश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो संदेश के माध्यम से उपस्थित अतिथियों और परिवारों को शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व IAS अमिताभ वर्मा ने बिहार के परिवारों की जरूरतों को देखते हुए पटना में सेंटर की शुरुआत को महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में न्यूरोडाइवर्स टैलेंट देवांश चंद्रा और Zee Sa Re Ga Ma Pa फेम कार्तिक कुमार ने अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया। दोनों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में रहीं।

पटना में 9वें सेंटर की शुरुआत के साथ द ब्लेस्ड वन्स ने बिहार में विशेष जरूरतों वाले बच्चों और उनके परिवारों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

TIMEX presents इंडिया बीच फैशन वीक सीज़न 12 का गोवा में आगाज़, फैशन, संगीत और संस्कृति का दिखा शानदार संगम

गोवा, 2026: TIMEX Presents इंडिया बीच फैशन वीक (IBFW) सीज़न 12 का आयोजन गोवा के अंजुना स्थित द वेस्टिन गोवा में शुरू हुआ। इस...

Recent Comments