Saturday, August 29, 2026
Home National केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल के जरिए भावुक पत्र लिखकर बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वह किसी सहानुभूति या विशेष रियायत की मांग नहीं कर रही हैं, बल्कि केवल इतना चाहती हैं कि हत्या के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।
अपने पत्र में राखी अग्रवाल ने लिखा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें अपने ही बेटे के लिए न्याय की गुहार लगानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि हर मां की तरह उनका भी सपना था कि केतन खुशहाल जीवन जिए, शादी करे और परिवार के साथ रहे, लेकिन नियति ने उनसे उनका बेटा छीन लिया।
राखी अग्रवाल ने लिखा कि बेटे की बेरहमी से हत्या ने उनकी पूरी दुनिया उजाड़ दी है। उन्होंने कहा कि घर का हर कोना आज भी केतन की याद दिलाता है और उसकी हंसी की जगह पसरा सन्नाटा हर दिन उनके दर्द को और गहरा कर देता है।
पत्र में उन्होंने परिवार पर आई दूसरी त्रासदी का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि केतन की मौत के महज 20 दिन बाद उनके ससुर का भी निधन हो गया, क्योंकि वह अपने पोते को खोने का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके।
पत्र के अंत में राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निष्पक्ष जांच और शीघ्र न्याय की अपील करते हुए लिखा, “मैं सिर्फ एक मां हूं। मैं आपसे न सहानुभूति मांग रही हूं और न कोई विशेष रियायत। मैं केवल न्याय मांग रही हूं।”

RELATED ARTICLES

पटना में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए द ब्लेस्ड वन्स की नई पहल

हर बच्चे में कुछ खास करने की क्षमता होती है, जरूरत होती है तो बस सही मार्गदर्शन और सही अवसर की। इसी सोच के...

आरजेएस पॉजिटिव मीडिया का राष्ट्रीय कार्यक्रम: महिला समानता की शुरुआत घर और सकारात्मक सोच से होना जरूरी

नई दिल्ली । लैंगिक समानता केवल कानूनी प्रावधानों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसकी वास्तविक शुरुआत परिवार के भीतर समान परवरिश, घरेलू...

बेहतर नींद की नई पहचान बना स्लीपली, आदी फोम ने भारतीय बाजार में उतारा नया ब्रांड

नई दिल्ली | आदी फोम ने स्लीपली के शुभारंभ की घोषणा की है, जो उसका नया गद्दा ब्रांड है और भारत के विकसित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पटना में विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए द ब्लेस्ड वन्स की नई पहल

हर बच्चे में कुछ खास करने की क्षमता होती है, जरूरत होती है तो बस सही मार्गदर्शन और सही अवसर की। इसी सोच के...

आरजेएस पॉजिटिव मीडिया का राष्ट्रीय कार्यक्रम: महिला समानता की शुरुआत घर और सकारात्मक सोच से होना जरूरी

नई दिल्ली । लैंगिक समानता केवल कानूनी प्रावधानों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसकी वास्तविक शुरुआत परिवार के भीतर समान परवरिश, घरेलू...

बेहतर नींद की नई पहचान बना स्लीपली, आदी फोम ने भारतीय बाजार में उतारा नया ब्रांड

नई दिल्ली | आदी फोम ने स्लीपली के शुभारंभ की घोषणा की है, जो उसका नया गद्दा ब्रांड है और भारत के विकसित हो...

स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी ने नोएडा में ‘अनंतम 2026’ कॉन्क्लेव का किया आयोजन

नोएडा रेडिसन में स्विस स्कूल ऑफ ब्यूटी की ओर से वार्षिक कॉन्क्लेव ‘अनंतम 2026 – ब्यूटी बियॉन्ड इनफिनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम...

Recent Comments