Sunday, September 6, 2026
Home News लाइफ सेवर आर्मी डॉट कॉम और जैनम जीविका फाउंडेशन ने बेंगलुरु में...

लाइफ सेवर आर्मी डॉट कॉम और जैनम जीविका फाउंडेशन ने बेंगलुरु में आयोजित किया रक्तदान शिविर

बेंगलुरु। लाइफसेवरआर्मी डॉट कॉम (LifeSaverArmy.com) और जैनम जीविका फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वसंत नगर स्थित संकल्प ब्लड सेंटर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में दुबई स्थित 1XL होल्डिंग्स के संस्थापक धीरज जैन और ममता जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, चिकित्सकीय टीम और सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर में एकत्रित रक्त की प्रत्येक यूनिट आपातकालीन उपचार, सर्जरी और विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।
रक्तदान शिविर ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि स्वैच्छिक रक्तदान न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह मानवता की सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम भी है। एक छोटा-सा प्रयास किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

RELATED ARTICLES

S-CUBUS ने लॉन्च किया साथी, छात्रों को मिलेगी सही करियर दिशा एवं स्कॉलरशिप पाने का अवसर

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना भी है। इसी सोच के...

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

S-CUBUS ने लॉन्च किया साथी, छात्रों को मिलेगी सही करियर दिशा एवं स्कॉलरशिप पाने का अवसर

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना भी है। इसी सोच के...

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

आरजेएस वेबिनार में बच्चों के समग्र विकास , संस्कार, अनुशासन और व्यावहारिक शिक्षा पर विशेषज्ञों का जोर रहा

बदलते सामाजिक परिवेश में नई पीढ़ी यानी जेन जी और जेन अल्फा को सही दिशा देने के लिए परिवारों में संवाद, शिक्षण संस्थानों में...

Recent Comments