Thursday, September 3, 2026
Home Bihat Bihar पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी के निचले इलाकों तक पहुंचने लगा है। नदी किनारे बसे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति गंभीर होती जा रही है।

इसी बीच पुनपुन नदी के रिंग बांध में रिसाव की सूचना सामने आने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
बता दें कि बांध टूटने का खतरा नहीं बताया जा रहा है, लेकिन किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की टीम मौके पर तैनात है।

रिसाव वाले हिस्से को रोकने के लिए बालू से भरी बोरियां और बांस लगाए जा रहे हैं। टीम लगातार बांध की निगरानी कर रही है, ताकि पानी का दबाव बढ़ने से स्थिति बिगड़ने न पाए।

वहीं गंगा का बढ़ता पानी अब शहर की सड़कों और घरों तक पहुंचने लगा है। जेपी गंगा पथ के पास सर्विस रोड पानी में डूब गई, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया है। कंगन घाट और आसपास के इलाकों में भी जलजमाव बढ़ रहा है।
भद्र घाट के पास सड़क पर पानी जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

आरजेएस वेबिनार में बच्चों के समग्र विकास , संस्कार, अनुशासन और व्यावहारिक शिक्षा पर विशेषज्ञों का जोर रहा

बदलते सामाजिक परिवेश में नई पीढ़ी यानी जेन जी और जेन अल्फा को सही दिशा देने के लिए परिवारों में संवाद, शिक्षण संस्थानों में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

आरजेएस वेबिनार में बच्चों के समग्र विकास , संस्कार, अनुशासन और व्यावहारिक शिक्षा पर विशेषज्ञों का जोर रहा

बदलते सामाजिक परिवेश में नई पीढ़ी यानी जेन जी और जेन अल्फा को सही दिशा देने के लिए परिवारों में संवाद, शिक्षण संस्थानों में...

मंथली आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया न्यूज लेटर का लोकार्पण और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर चर्चा

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की पूर्व संध्या पर राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय वेबिनार में संस्था के राष्ट्रीय ऑब्जर्वर...

Recent Comments