Sunday, September 6, 2026
Home News IBA की पहल रंग लाई: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज...

IBA की पहल रंग लाई: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का शुभारंभ, क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस. को विस्तृत पत्र प्रेषित किया गया था। पत्र का त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

इन्हीं निर्देशों के क्रम में सोमवार, 20 जुलाई को एजीएम श्री आर. डी. पांडे के नेतृत्व में प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके उपरांत आज पुनः वरिष्ठ प्रबंधक (स्वास्थ्य) श्री चेतराम सिंह, एजीएम श्री आर. डी. पांडे, प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता एवं संबंधित विभागों की टीम ने IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय एवं IBA प्रतिनिधिमंडल के साथ उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 का व्यापक निरीक्षण किया तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया।

इस दौरान ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की ओर से वरिष्ठ प्रबंधक श्री चेतराम सिंह, एजीएम श्री आर. डी. पांडे, प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, कोषाध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य श्री चंचल कुमार एवं उद्यमी जेड रहमान उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर विकास कार्यों एवं जनसुविधाओं से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा कार्यों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर सहमति व्यक्त की।

इस अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल करते हुए इकोटेक-3 के बाद अब उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में भी डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन व्यवस्था का औपचारिक शुभारंभ IBA एवं प्राधिकरण की संयुक्त उपस्थिति में किया गया। इससे क्षेत्र के उद्यमियों में अत्यंत हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक श्री चेतराम सिंह ने आश्वस्त किया कि आगामी पाँच दिनों के भीतर क्षेत्र में वर्षों से लंबित सफाई, कूड़ा निस्तारण, ड्रेनेज सुधार एवं स्वच्छता संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराए जाएंगे। साथ ही वर्क सर्किल द्वारा सड़क एवं अतिक्रमण संबंधी कार्य, हॉर्टिकल्चर विभाग द्वारा पौधारोपण एवं हरित विकास, विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं पर युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह भी आश्वस्त किया कि क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा चरणबद्ध तरीके से श्रमिक सुविधा केंद्र, सार्वजनिक शौचालय, हरित पट्टी, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएँ भी विकसित की जाएंगी, जिससे उद्योग विहार एक्सटेंशन एक आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में स्थापित हो सके।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा,
“ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जिस संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ उद्यमियों की समस्याओं का संज्ञान लिया है, वह अत्यंत सराहनीय है। विशेष रूप से मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी. के कुशल नेतृत्व तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस. के प्रभावी निर्देशन में जिस गति से औद्योगिक क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं, उससे उद्यमियों का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। हमें पूर्ण विश्वास है कि शीघ्र ही उद्योग विहार एक्सटेंशन सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों का व्यापक कायाकल्प होगा।”

मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी. ने कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, ड्रेनेज, आधारभूत संरचना एवं उद्यमी हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा इकोटेक-1, इकोटेक-2, इकोटेक-6, इकोटेक-11, उद्योग विहार, सेक्टर-130 सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी चरणबद्ध रूप से डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस. ने कहा कि प्राधिकरण उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि औद्योगिक क्षेत्रों में स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं एवं जनसुविधाओं से संबंधित कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएँ, ताकि उद्यमियों को बेहतर औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री रवि कुमार एन. जी., अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी बी. एस., एजीएम श्री आर. डी. पांडे, वरिष्ठ प्रबंधक श्री चेतराम सिंह, प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता तथा प्राधिकरण की समस्त विभागीय टीम का उद्यमी हित में त्वरित एवं सकारात्मक कार्रवाई के लिए हार्दिक आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया गया।

IBA ने विश्वास व्यक्त किया कि प्राधिकरण के सक्षम नेतृत्व, अधिकारियों की सक्रिय कार्यशैली एवं विभागीय टीमों की निरंतर मेहनत से निकट भविष्य में ग्रेटर नोएडा के सभी औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में स्वच्छता, ड्रेनेज, हरित विकास एवं आधारभूत संरचना का व्यापक कायाकल्प होगा, जिससे ग्रेटर नोएडा देश के सबसे सुव्यवस्थित एवं आदर्श औद्योगिक नगरों में अपनी पहचान और अधिक मजबूत करेगा।

RELATED ARTICLES

S-CUBUS ने लॉन्च किया साथी, छात्रों को मिलेगी सही करियर दिशा एवं स्कॉलरशिप पाने का अवसर

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना भी है। इसी सोच के...

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

S-CUBUS ने लॉन्च किया साथी, छात्रों को मिलेगी सही करियर दिशा एवं स्कॉलरशिप पाने का अवसर

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि छात्र की क्षमता को पहचानकर उसे सही दिशा देना भी है। इसी सोच के...

पटना में नदियों का रौद्र रूप, बढ़ते जलस्तर से बढ़ी चिंता

पटना में गंगा समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर ने लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंगा का पानी अब पटना सिटी...

मारवाह स्टूडियोज में Emerging Standards in Media & Entertainment पर भव्य सेमिनार का किया गया आयोजन

नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियोज में मीडिया ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) ने इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से ‘ इमर्जिंग...

आरजेएस वेबिनार में बच्चों के समग्र विकास , संस्कार, अनुशासन और व्यावहारिक शिक्षा पर विशेषज्ञों का जोर रहा

बदलते सामाजिक परिवेश में नई पीढ़ी यानी जेन जी और जेन अल्फा को सही दिशा देने के लिए परिवारों में संवाद, शिक्षण संस्थानों में...

Recent Comments