गुरुग्राम, 29सितंबर 2026, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जैन आचार्य लोकेशजी ने आज संत कबीर कुटीर निवास में भेंट कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों तथा हरियाणा के विकास पर विस्तार से चर्चा की।मुख्यमंत्री ने आचार्य लोकेशजी का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया तथा आहार दान का भी लाभ लिया।जैनाचार्य ने उपहार स्वरूप “वर्ल्ड पीस एम्बेसडर” ग्रंथ मुख्यमंत्री जी को भेंट किया।
मुख्यमंत्री सैनी ने अहिंसा विश्व भारती के गौरवशाली 20 वर्ष की पूर्णता पर 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को गुरुग्राम स्थित विश्व शांति केंद्र में आयोजित हो रहे विशेष समारोह में भाग लेने की स्वीकृति भी प्रदान की।समारोह में देश-विदेश से प्रबुद्धजन शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने अहिंसा विश्व भारती संस्था द्वारा निर्मित भारत के पहले ‘विश्व शांति केंद्र द्वारा संचालित मानवतावादी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पूज्य आचार्य लोकेशजी ने अपने विचारों एवं कार्यों से पूरे विश्व में भारत देश और संस्कृति का गौरव बढ़ाया है। संस्था के यशस्वी 20 वर्ष की पूर्णता पर आयोजित समारोह में भाग लेकर मुझे खुशी होंगी उन्होंने कहा यह हरियाणा वासियों का सौभाग्य है कि भारत का पहला विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम हरियाणा में स्थापित हुआ है।
विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेशजी ने मुख्यमंत्री जी को “वी सपोर्ट पीस” अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका वाशिंगटन डी सी के कैपिटल हिल पर आयोजित कार्यक्रम को रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही पार्टियों का समर्थन प्राप्त हुआ तथा पिछले दिनों ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान जब ईरानी राष्ट्रपति ने मुझे आमंत्रित किया तब उनको भी शांति शिखर सम्मेलन का न्योता दिया आचार्य लोकेशजी ने कहा कि “War Free World” में ही मानव जाति की भलाई है।उन्होंने कहा युद्ध और संघर्ष से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।भगवान महावीर की अहिंसा और अनेकान्त वादी शैली से हर समस्या को सुलझाया जा सकता है।

