Sunday, November 22, 2026
Home Daily Diary News The Blessed Ones के विशेष बच्चों ने Dance से बिखेरा हुनर, Scratch...

The Blessed Ones के विशेष बच्चों ने Dance से बिखेरा हुनर, Scratch to Scale Awards 2026 में दी मनमोहक प्रस्तुति

नागपुर, 27 सितंबर 2026। विशेष बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को मंच देने की दिशा में नागपुर में Scratch to Scale Awards 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित और प्रसिद्ध शेफ विष्णु मनोहर सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में The Blessed Ones, Nagpur के विशेष बच्चों ने अपनी मनमोहक Dance प्रस्तुति के जरिए सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। सही अवसर और प्रोत्साहन मिलने पर विशेष बच्चे भी अपनी प्रतिभा को मंच के जरिए दुनिया के सामने ला सकते हैं।

The Blessed Ones के फाउंडर अमितेज प्रियदर्शी ने कहा,
विशेष बच्चों को मंच और अवसर देना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि हर बच्चे की प्रतिभा को पहचान मिले और उनका आत्मविश्वास लगातार बढ़े।
उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में माता-पिता, विशेष शिक्षकों, थेरेपिस्ट और पूरी टीम का निरंतर मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

बता दें कि Scratch to Scale Awards 2026 में The Blessed Ones के बच्चों की यह प्रस्तुति उनकी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास की खूबसूरत झलक बनी।

RELATED ARTICLES

Samiran Tea की नोएडा में नई शुरुआत, 10 फ्लेवर में Herbal Tea रेंज लॉन्च

  असम की प्रसिद्ध चाय कंपनी Samiran Tea ने उत्तर भारत में अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोएडा के भूटानी...

युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की अनूठी पहल “भजन क्लबिंग” – आचार्य लोकेश

दिल्ली/गुरुग्राम,16 नवंबर 2026, युवा पीढ़ी को भारतीय धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम द्वारा एक अनूठी...

साइना नेहवाल ने किया अपोलो क्लिनिक का उद्घाटन, अब गुरुग्राम में मिलेंगी आधुनिक हेल्थ सुविधाएं

गुरुग्राम के सेक्टर-52 में अपोलो हेल्थ ने नए अपोलो क्लिनिक और अपोलो डायग्नोस्टिक्स की नेशनल रेफरेंस लैबोरेटरी का शुभारंभ किया। उद्घाटन अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Samiran Tea की नोएडा में नई शुरुआत, 10 फ्लेवर में Herbal Tea रेंज लॉन्च

  असम की प्रसिद्ध चाय कंपनी Samiran Tea ने उत्तर भारत में अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोएडा के भूटानी...

युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की अनूठी पहल “भजन क्लबिंग” – आचार्य लोकेश

दिल्ली/गुरुग्राम,16 नवंबर 2026, युवा पीढ़ी को भारतीय धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम द्वारा एक अनूठी...

साइना नेहवाल ने किया अपोलो क्लिनिक का उद्घाटन, अब गुरुग्राम में मिलेंगी आधुनिक हेल्थ सुविधाएं

गुरुग्राम के सेक्टर-52 में अपोलो हेल्थ ने नए अपोलो क्लिनिक और अपोलो डायग्नोस्टिक्स की नेशनल रेफरेंस लैबोरेटरी का शुभारंभ किया। उद्घाटन अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप...

Students के साथ Teachers को भी मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन, Shiksha Scholarship Exam 2026 की पहल

Shiksha Scholarship Exam 2026 के माध्यम से प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को Higher Education के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की जा...

Recent Comments