भारतीय सिनेमा को नई पहचान देने और फिल्म एवं मीडिया जगत में अहम योगदान के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. संदीप मारवाह के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें Film Federation of India के National President के रूप में चुना गया है।
इस अवसर पर मुख्य संरक्षक टी.पी. अग्रवाल, एमपीए अध्यक्ष साक्षी मेहरा, जी.डी. मेहता, जुगिंदर महाजन, हरिंदर सिंह, वर्तमान अध्यक्ष अभय सिन्हा और पूर्व अध्यक्ष सी. कल्याण, रवि कोट्टाराकारा एवं फिरदौसुल हसन विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके साथ ही हीरानंद दंड, धर्मिंदर मेहरा, संग्राम शिर्के, निशांत उज्ज्वल, तपन रॉय, सोनी थॉमस जॉन, एन.एम. सुरेश, महेंद्र एम. और भरत पुलिपति सहित अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
डॉ. संदीप मारवाह की इस नई जिम्मेदारी को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में Film Federation of India को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

