Wednesday, November 25, 2026
Home Uttar Pradesh Yamuna Expressway YSS Foundation के ‘देव दीपावली 2.0’ में जगमगाया यमुना तट, भव्य महाआरती...

YSS Foundation के ‘देव दीपावली 2.0’ में जगमगाया यमुना तट, भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित युवा शक्ति घाट पर YSS Foundation द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ‘देव दीपावली 2.0– यमुना दीपोत्सव एवं भव्य महाआरती’ का भव्य आयोजन किया गया। हजारों दीपों की रोशनी से यमुना तट जगमगा उठा। महाआरती, सामूहिक दीपदान और पितृ तर्पण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में एडीसीपी मनीषा सिंह एवं नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी (स्वास्थ्य) इंदु प्रकाश की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन को जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट और नोएडा प्राधिकरण का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर YSS Foundation के संरक्षक एन. के. अग्रवाल, वरिष्ठ सलाहकार अनुज अग्रवाल, भारत विकास परिषद नोएडा के अध्यक्ष संजय गुप्ता, एक्टिव एनजीओ ग्रुप के अशोक श्रीवास्तव एवं रंजन तोमर तथा मुकेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम को भारत विकास परिषद, नोएडा और नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का मुख्य सहयोग मिला। वहीं कम्युनिटी पार्टनर स्माइल इंडिया ट्रस्ट के साथ लायंस क्लब दिल्ली वेग, श्री शक्ति एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, गौरी शिक्षा फाउंडेशन, बालाजी जन सेवा कल्याण ट्रस्ट और एक्टिव एनजीओ ग्रुप ने सहयोग दिया। मीडिया पार्टनर के रूप में PNI NEWS शामिल रहा।

YSS Foundation के संस्थापक एवं निदेशक सचिन गुप्ता ने कहा कि देव दीपावली हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से माँ यमुना की स्वच्छता एवं संरक्षण में सहयोग देने की अपील की।

‘एक दीप माँ यमुना के नाम’ के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने आस्था, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। YSS Foundation ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

YSS Foundation के ‘देव दीपावली 2.0’ में जगमगाया यमुना तट, भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित युवा शक्ति घाट पर YSS Foundation द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ‘देव दीपावली 2.0– यमुना दीपोत्सव एवं भव्य महाआरती’...

डॉ. संदीप मारवाह बने Film Federation of India के National President

भारतीय सिनेमा को नई पहचान देने और फिल्म एवं मीडिया जगत में अहम योगदान के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. संदीप मारवाह के नाम...

Samiran Tea की नोएडा में नई शुरुआत, 10 फ्लेवर में Herbal Tea रेंज लॉन्च

  असम की प्रसिद्ध चाय कंपनी Samiran Tea ने उत्तर भारत में अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोएडा के भूटानी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

YSS Foundation के ‘देव दीपावली 2.0’ में जगमगाया यमुना तट, भव्य महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित युवा शक्ति घाट पर YSS Foundation द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर ‘देव दीपावली 2.0– यमुना दीपोत्सव एवं भव्य महाआरती’...

डॉ. संदीप मारवाह बने Film Federation of India के National President

भारतीय सिनेमा को नई पहचान देने और फिल्म एवं मीडिया जगत में अहम योगदान के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. संदीप मारवाह के नाम...

Samiran Tea की नोएडा में नई शुरुआत, 10 फ्लेवर में Herbal Tea रेंज लॉन्च

  असम की प्रसिद्ध चाय कंपनी Samiran Tea ने उत्तर भारत में अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नोएडा के भूटानी...

युवा पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की अनूठी पहल “भजन क्लबिंग” – आचार्य लोकेश

दिल्ली/गुरुग्राम,16 नवंबर 2026, युवा पीढ़ी को भारतीय धर्म, संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से विश्व शांति केंद्र, गुरुग्राम द्वारा एक अनूठी...

Recent Comments