Sunday, September 8, 2024
Home Crime नाइजीरियन एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

नाइजीरियन एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ डीएम ने की बैठक

 

नाइजीरियन बच्चों के साथ हुयी मारपीट की घटना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एन पी सिंह के द्वारा गम्भीरता के साथ लिया गया एवं नाइजीरियन एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की

गौतमबुद्धनगर : परीचौक पर नाइजीरियन बच्चों के साथ हुई मारपीट की घटना के सम्बन्ध में जिलाधिकारी एन पी सिंह के द्वारा गम्भीरता के साथ लिया गया और इस प्रकरण में उन्होंनें कलेक्ट्रेट के सभागार में नाइजीरियन एसोसियेशन, आरडब्लूए के पदाधिकारियों, बार एसोसियेशन तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों, कालेज एवं यूनिवर्सटी के पदाधिकरियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

डीएम ने कहा कि भारत एवं अफ्रिका देशों के बहुत पुराने सम्बन्ध है अतः सभी स्थानीय जन सामान्य को इस महत्व को समझना चाहिये और जो विगत दिवस घटना घटी है यह देश के लिये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। नाइजीरिया देश या अन्य देशों के जो बच्चे यहं पढं रहे है वे सभी हमारे मेहमान है और भारत देश की संस्कृति भी अतिथि देवों भवः है। उन्होनें कहा हमें सभी देशों के नागरिकों का अपने देश में सम्मान करना चाहिये। डीएम ने कहा कि सभी देशों की संस्कृति एवं भेषबूशा, भाषा अलग अलग होती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनायें घटित न होने पाये इसके लिये समाज के लोगों को आगे आना होगा और एक दूसरे के संस्कृति एवं भाषा का सम्मान करते हुये उनका सम्मान करना होगा। श्री सिंह ने कहा कि जहां पर नाईजीरिय के लोग प्रवास कर रहे है उनका चिन्हिकरण करते हुये स्थानीय गणमान्य लोगों को उनके साथ सामजस्य स्थापित कर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाये जिससे हम एवं वे लोग एक दूसरे की संस्कृति, भाषा, बेशभूषा, एवं कानून को जान सकें इससे आपस में एक सौहार्द का वातावरण तैयार होगा और देश की संस्कृति का सम्मान भी बना रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा भारत देश का नाम रोशन करने के लिये सभी संगठनों को आगे आकर ऐसे कार्यक्रम भी आयोजित किये जाये ताकि एक अच्छा वातावरण तैयार हो सकें। आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजाता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार अन्य अधिकारी गण एवं नाइजीरियन एसोसियेशन के पदाधिकारियों, स्थानीय संगठनों के प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया गया।

RELATED ARTICLES

आरडी फूड प्रोडक्ट्स के सहयोग से आरजेएस पीबीएच की बारह दिवसीय बिहार यात्रा छ: सितंबर को संपन्न

नई दिल्ली। सकारात्मक भारत -उदय वैश्विक आंदोलन की यात्रा आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक व यात्रा के सह-आयोजक लक्ष्मण प्रसाद सहयोग से 26 अगस्त...

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने नई दिल्ली में अपना 29वां दीक्षांत समारोह किया आयोजित

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 5 सितंबर 2024 को स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में अपना 29वां AIMA दीक्षांत समारोह आयोजित...

मेरिनो का डेली मिड -डे मील प्रोग्राम : युवा मन को संवारते हुए और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव

1 से 7 सितंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान, उन पहलों पर विचार करना महत्वपूर्ण है जो समुदायों में बदलाव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आरडी फूड प्रोडक्ट्स के सहयोग से आरजेएस पीबीएच की बारह दिवसीय बिहार यात्रा छ: सितंबर को संपन्न

नई दिल्ली। सकारात्मक भारत -उदय वैश्विक आंदोलन की यात्रा आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक व यात्रा के सह-आयोजक लक्ष्मण प्रसाद सहयोग से 26 अगस्त...

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने नई दिल्ली में अपना 29वां दीक्षांत समारोह किया आयोजित

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 5 सितंबर 2024 को स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में अपना 29वां AIMA दीक्षांत समारोह आयोजित...

मेरिनो का डेली मिड -डे मील प्रोग्राम : युवा मन को संवारते हुए और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव

1 से 7 सितंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान, उन पहलों पर विचार करना महत्वपूर्ण है जो समुदायों में बदलाव...

राव नरबीर ने खट्टर से मुलाकात कर अपनी टिकट बचाने की कोशिश की, बादशाहपुर से मनीष यादव को टिकट

गुड़गांव: हरियाणा के वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह, जो वर्तमान में भाजपा से विधायक हैं, अपनी राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे...

Recent Comments