संजीव झा और उनके समर्थकों को पुलिस ने कपिल मिश्रा के यहां जाने से रोक लिया है और उनको हिरासत में ले लिया है।
एक के बाद एक हड़लात, दिल्ली सरकार के पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठें हैं। अब उनके खिलाफ आज से आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा अनशन पर बैठ गए हैं।
संजीव ने आज राजघाट पर पहले बापू की समाधि पर परिक्रमा लगाई और फिर अनशन पर बैठ गए है। इसके बाद संजीव झा और उनके समर्थकों को पुलिस ने कपिल मिश्रा के यहां जाने से रोक लिया है और उनको हिरासत में ले लिया है।
पार्टी के बागी विधायक कपिल मिश्रा के खिलाफ अनशन करने वाले बुराड़ी विधायक संजीव झा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस संजीव झा को हिरासत में लेकर कहां ले गए हैं इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
झा ने राजघाट पहुंचकर अपने अनशन की शुरुआत की। बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कपिल मिश्रा से केजरीवाल पर लगे आरोपों पर सबूत देने या माफी मांगने की मांग की है।