Sunday, September 8, 2024
Home Daily Diary News सुनील यादव ने ओ.बी.सी मोर्चा को दिया विशेष टास्क

सुनील यादव ने ओ.बी.सी मोर्चा को दिया विशेष टास्क

 

भारतीय जनता पार्टी ओ.बी.सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने आज प्रदेश कार्यालय में आगामी योजना के लिए ली विशेष बैठक।
देश के सबसे बड़े चुनाव के लिए तैयारी को लेकर हुई समीक्षा। लोकसभा चुनाव की घड़ी आने आने वाली है जिसको लेकर सुनील यादव कोई कमी छोड़ना नहीं चाहते, इसलिए सभी मो प्रदेश पदाधिकारियों को जिला और मंडल कार्यकारिणी के समन्वय पर जोर दिया। प्रदेश जिला और मंडल के समन्वय से संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही मोर्चा विस्तार को मंडल स्तर पर मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।

जिला स्तर- प्रदेश स्तर के सामाजिक सम्मलेन आयोजित होंगे। ओ.बी.सी समाज को साधने के लिए सुनील यादव ने कहा कि सभी समाजो को बड़े सम्मलेन का आयोजन करना है ताकि पार्टी की विचारधारा के सबको जोड़ा जा सके। समाज के वरिष्ठजनो को सम्मान देने का कार्य भी ओ.बी.सी मोर्चा करेगा। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए यह विशाल सम्मलेन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सुनील यादव ने कहा कि ओ.बी.सी मोर्चा का राष्ट्रीय स्तर के दो विशाल सम्मलेन होना सुनिश्चित हुए है। यह विशाल सम्मलेन
बिहार की राजधानी पटना और कर्नाटक के दावणगेरे में भाजपा का बिगुल फूकेंगे। देश के कोने कोने से भाजपा ओ.बी.सी मोर्चे का कार्यकर्त्ता इसमें भाग लेगा। इस सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह या भाजपा अध्यक्ष जे.पी नड्डा का सम्बोधन हो सकता है। ओ.बी.सी समाज को लेकर भाजपा काफी संवेदनशील है पिछले दोनों लोकसभा चुनाव में भाजपा को ओ.बी.सी का अच्छा समर्थन मिला था। मोदी सरकार की कैबिनेट में 27 मंत्री ओ.बी.सी समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

सुनील यादव ने कहा कि आज के युग में सोशल मीडिया का बड़ा महत्व है यह महत्व बढ़ता ही जा रहा है। प्रत्येक कार्यकर्त्ता को प्रधानमंत्री जी से सीखना चाहिए की अपने बात सोशल मीडिया के माध्यम से कैसे रखा जा सकता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की परिभाषा को ही बदलकर एक नए योग की शुरुआत की थी जो आज के टेक्नोलॉजी युग में बहुत महत्वपूर्ण है। सुनील यादव ने प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता को रचनात्मक रूप में बढ़ाने लिए कहा।

सुनील यादव ने कहा कि ओ.बी.सी मोर्चे को देश की युवा पीढ़ी तक पहुँच बनाते हुए छात्रावास (हॉस्टल) में ओ.बी.सी समाज के छात्रों को भी इस अभियान में जोड़ने का काम करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को चरित्रात करते हुए सभी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रहे है। इसी क्रम में हॉस्टल के छात्र-छात्रा के सम्मलेन कर उनके नए और आधुनिक सुझावों को लेना और पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य ओ.बी.सी मोर्चे करेगा।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की तारीफ़ करते हुए सुनील यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओ.बी.सी समाज के प्रति प्रेम और सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास की नीति की जमकर प्रशंसा की। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में लग जाने लिए कहा।

RELATED ARTICLES

आरडी फूड प्रोडक्ट्स के सहयोग से आरजेएस पीबीएच की बारह दिवसीय बिहार यात्रा छ: सितंबर को संपन्न

नई दिल्ली। सकारात्मक भारत -उदय वैश्विक आंदोलन की यात्रा आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक व यात्रा के सह-आयोजक लक्ष्मण प्रसाद सहयोग से 26 अगस्त...

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने नई दिल्ली में अपना 29वां दीक्षांत समारोह किया आयोजित

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 5 सितंबर 2024 को स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में अपना 29वां AIMA दीक्षांत समारोह आयोजित...

मेरिनो का डेली मिड -डे मील प्रोग्राम : युवा मन को संवारते हुए और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव

1 से 7 सितंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान, उन पहलों पर विचार करना महत्वपूर्ण है जो समुदायों में बदलाव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आरडी फूड प्रोडक्ट्स के सहयोग से आरजेएस पीबीएच की बारह दिवसीय बिहार यात्रा छ: सितंबर को संपन्न

नई दिल्ली। सकारात्मक भारत -उदय वैश्विक आंदोलन की यात्रा आरडी फूड प्रोडक्ट्स के निदेशक व यात्रा के सह-आयोजक लक्ष्मण प्रसाद सहयोग से 26 अगस्त...

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने नई दिल्ली में अपना 29वां दीक्षांत समारोह किया आयोजित

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने 5 सितंबर 2024 को स्टीन ऑडिटोरियम, इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में अपना 29वां AIMA दीक्षांत समारोह आयोजित...

मेरिनो का डेली मिड -डे मील प्रोग्राम : युवा मन को संवारते हुए और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उत्सव

1 से 7 सितंबर तक मनाए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के दौरान, उन पहलों पर विचार करना महत्वपूर्ण है जो समुदायों में बदलाव...

राव नरबीर ने खट्टर से मुलाकात कर अपनी टिकट बचाने की कोशिश की, बादशाहपुर से मनीष यादव को टिकट

गुड़गांव: हरियाणा के वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह, जो वर्तमान में भाजपा से विधायक हैं, अपनी राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे...

Recent Comments