Saturday, March 22, 2025
Home Entertainment जान्हवी कपूर ने मचाया साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धमाल, सुपरस्टार नानी के...

जान्हवी कपूर ने मचाया साउथ फिल्म इंडस्ट्री में धमाल, सुपरस्टार नानी के साथ रोमांस करेंगी जान्हवी

दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की लाडली बेटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर चुकी हैं। इस समय चर्चा चल रही हैं कि जान्हवी कपूर को आने वाले दिनों में साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) की नई फिल्म में देखा जाएगा। इस फिल्म में नानी बड़े परदे पर जान्हवी कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगे। नानी के साथ जान्हवी कपूर की यह तीसरी तेलुगु मूवी है।
बता दें कि फिल्म में नानी और जान्हवी कपूर की फ्रेश जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। साथ
ही यह नानी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। श्रीकांत ओडेला ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर लगभग 2 साल खर्च किए हैं। सुधाकर चेरुकुरी की एसएलवी सिनेमाज इस बड़े बजट की फिल्म का समर्थन कर रही है। इस फिल्म को मेकर्स 2026 में रिलीज करने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। नानी और जान्हवी कपूर की इस फिल्म की शूटिंग 2024 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म का 200 दिनों का लंबा शेड्यूल होगा। मेकर्स भी चाहते है कि जल्द से जल्द यह फिल्म शुरू कर दी जाए।
बता दें कि नानी की मूवी के अलावा जान्हवी कपूर के पास जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ भी है। इस फिल्म में सैफ अली खान भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज की जाएगी। इसके अलावा जान्हवी कपूर के पास साउथ सुपरस्टार राम चरण की अनटाइटल मूवी भी है। इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबु कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Successful Apprehension of Maoist Separatist Militants of KCP (People’s War Group) in Manipur

Guwahati City Police has conducted a targeted operation last night to apprehend key members of the Kangleipak Communist Party (People’s War Group – KCP...

विश्व कविता दिवस पर हिंदी महिला समिति के सहयोग से आरजेएस पीबीएच ने काव्य-गोष्ठी आयोजित की

नई दिल्ली – यूनेस्को विश्व कविता दिवस 21 मार्च 2025को राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार...

संस्कार टीवी के होली महोत्सव में हुई भजनों की बौछार

भक्ति और उल्लास की शानदार आभा के साथ संस्कार टीवी ने अपने भव्य होली महोत्सव 2025 का आयोजन किया, जो एक वार्षिक उत्सव है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Successful Apprehension of Maoist Separatist Militants of KCP (People’s War Group) in Manipur

Guwahati City Police has conducted a targeted operation last night to apprehend key members of the Kangleipak Communist Party (People’s War Group – KCP...

विश्व कविता दिवस पर हिंदी महिला समिति के सहयोग से आरजेएस पीबीएच ने काव्य-गोष्ठी आयोजित की

नई दिल्ली – यूनेस्को विश्व कविता दिवस 21 मार्च 2025को राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव ब्राॅडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार...

संस्कार टीवी के होली महोत्सव में हुई भजनों की बौछार

भक्ति और उल्लास की शानदार आभा के साथ संस्कार टीवी ने अपने भव्य होली महोत्सव 2025 का आयोजन किया, जो एक वार्षिक उत्सव है...

किशोरी शक्ति परियोजना के तहत 5000 किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में Ageas Federal Life Insurance (AFLI) के CSR के अंतर्गत और राज...

Recent Comments