Sunday, February 22, 2026
Home Daily Diary News सिविल मंत्रा ने शानदार तरीके से मनाया अपना 10वां स्थापना दिवस

सिविल मंत्रा ने शानदार तरीके से मनाया अपना 10वां स्थापना दिवस

निर्माण क्षेत्र में देश की अग्रणी कंपनी सिविल मंत्रा इंफ्राकॉन ने गुरुवार को दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि होटल में अपना 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कंपनी 9 वर्षों की राष्ट्रनिर्माण में सेवा देने के बाद अब अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में कंपनी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अपने कर्मचारियों को भी सम्मानित किया और सभी व्यापारिक सहयोगियों के साथ मिलकर आगामी सालों के लिए काम की ठोस रणनीति तैयार की।

आपको बता दें कि गुरुग्राम हरियाणा से संचालित होने वाली सिविल मंत्रा कंपनी देश के कई राज्यों में हाईवे, एक्सप्रेस वे, सड़क, पुल बनाने सहित सभी बड़े कंस्ट्रक्शन कामों में सक्रिय है।

देश निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रही सिविल क्षेत्र की कंपनी के डायरेक्टर सुशील भारद्वाज ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम सिर्फ कॉरपोरट कंपनी के तौर पर नहीं बल्कि देश के विकास में ज़िम्मेदारी से अपनी भागीदारी निभा रहे हैं, हमारी कोशिश है कि उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण कार्य हो, जिससे देश की जनता द्वारा दिये गये टैक्स के पैसे का सदुपयोग हो। सिविल के क्षेत्र में आने वाली नई कंपनियों को भी हम पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में कई उपलब्धियों से भरे कंपनी के पूरे देश से आये कर्मचारी, व्यावसायिक साथी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आरजेएस पीबीएच ने विभिन्न बोली-भाषा में 522वां अंक प्रस्तुत किया

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व...

गाजियाबाद में यादव परिवार की सगाई समारोह धूमधाम से संपन्न

गाजियाबाद यादव परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है, जहां वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता विनोद यादव और लव यादव के भतीजे लक्की यादव...

डॉ संदीप मारवाह ने 14वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज़्म के दौरान पत्रकारों को प्रेरित किया

नई दिल्ली -- 14वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज्म मारवाह स्टूडियो नोएडा में 12 फरवरी 2026 को इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर आरजेएस पीबीएच ने विभिन्न बोली-भाषा में 522वां अंक प्रस्तुत किया

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) और आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की पूर्व...

गाजियाबाद में यादव परिवार की सगाई समारोह धूमधाम से संपन्न

गाजियाबाद यादव परिवार में खुशियों का माहौल छाया हुआ है, जहां वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता विनोद यादव और लव यादव के भतीजे लक्की यादव...

डॉ संदीप मारवाह ने 14वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज़्म के दौरान पत्रकारों को प्रेरित किया

नई दिल्ली -- 14वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज्म मारवाह स्टूडियो नोएडा में 12 फरवरी 2026 को इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और...

दिल्ली में शिक्षा महोत्सव: करियर काउंसलिंग से स्टूडेंट्स को मिली सही दिशा

करियर काउंसलिंग के माध्यम से स्टूडेंट्स को सही दिशा देने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल में आयोजित शिक्षा महोत्सव एक...

Recent Comments