Monday, April 27, 2026
Home Daily Diary News नारी सम्मान और उल्लास का संगम: माया संगिनी क्लब का महिला दिवस...

नारी सम्मान और उल्लास का संगम: माया संगिनी क्लब का महिला दिवस एवं होली उत्सव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आनंद विहार स्थित ग्रीन पाम होटल, पेसिफिक मॉल में माया संगिनी क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली सेलिब्रेशन का भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में माया संगिनी क्लब की फाउंडर माया पराशर और गणेश प्रसाद, मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा फिल्म स्टूडियो एवं मारवाह स्टूडियो के संस्थापक संदीप मारवाह उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर ज्योतिषाचार्य वाई. राखी, डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा, ज्योतिषाचार्य जीतू सिंह एवं जादूगर सम्राट शंकर, जितेंद्र मिश्रा जिनी वेलनेस की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण को समय की आवश्यकता बताते हुए अपने विचार साझा किए।
इस दौरान अतिथिगणों द्वारा कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागी महिलाओं का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता नजर आया। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए माया संगिनी क्लब की संस्थापक माया पराशर को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और क्लब द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फैशन शो रहा, जिसमें महिलाओं ने रैंप वॉक के माध्यम से आत्मविश्वास, सौंदर्य और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में सजी महिलाओं ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। वहीं रंगों, संगीत और आपसी सौहार्द के साथ मनाए गए होली उत्सव ने पूरे आयोजन को यादगार बनाया ।

RELATED ARTICLES

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

आरजेएस के कार्यक्रम में ग्रामीण शिक्षा और प्रेरणास्रोत विभूतियों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के साथ मिलकर अपने 544वें कार्यक्रम का आयोजन किया।...

Recent Comments