Sunday, April 19, 2026
Home Daily Diary News BLSP पश्चिमी दिल्ली चैप्टर द्वारा ‘एकल कार्निवाल’ का भव्य आयोजन

BLSP पश्चिमी दिल्ली चैप्टर द्वारा ‘एकल कार्निवाल’ का भव्य आयोजन

नई दिल्ली। भारत लोक शिक्षा परिषद् (BLSP) के पश्चिमी दिल्ली चैप्टर द्वारा पंजाबी बाग में ‘एकल कार्निवाल’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 लोगों ने भाग लिया, वहीं लगभग 130 एकल विद्यालयों के सहयोग का आश्वासन भी प्राप्त हुआ।

कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य एकल अभियान को जन-जन तक पहुँचाना और लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर दानदाता, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वक्ताओं ने ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में संचालित एकल विद्यालयों की उपलब्धियों और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रसिद्ध कलाकार पंडित हरिवंश जी की टीम द्वारा प्रस्तुत होली गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। बच्चों के लिए विशेष खेल-गतिविधियाँ, मनोरंजन और सुरुचिपूर्ण भोजन की व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम की सफलता में BLSP ट्रस्ट बोर्ड, मैनेजिंग कमेटी, पश्चिमी दिल्ली चैप्टर, महिला विभाग एवं एकल विद्यालयों से जुड़े सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने वाला एक सशक्त मंच बनकर उभरा।

RELATED ARTICLES

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

भगवान महावीर के सिद्धांतों से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग अस्पताल द्वारा आयोजित भगवान...

Recent Comments