Sunday, April 19, 2026
Home Daily Diary News महिला दिवस पर HEE Foundation की विशेष पहल, झुग्गी-बस्तियों में चलाया गया...

महिला दिवस पर HEE Foundation की विशेष पहल, झुग्गी-बस्तियों में चलाया गया जागरूकता अभियान

नई दिल्ली/नोएडा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ही फाउंडेशन द्वारा दिल्ली-एनसीआर में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत झुग्गी-झोपड़ियों, ट्रैफिक सिग्नल और निर्माण स्थलों पर रहने वाली महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए और उन्हें यह भी बताया गया कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर वह ही फाउंडेशन से संपर्क कर मुफ्त में सेनेटरी पैड और जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
इस अभियान में “आपकी अपनी पहचान भारतीय शक्ति संगठन” और ऑरा आरिनी फाउंडेशन ने सपोर्टिंग पार्टनर के रूप में सहयोग दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही कई महिलाओं ने भी भाग लिया। जिसमें सोनिका सिंह, प्रियंका चौहान, खुशबू झा, याशिका मित्तल और रेखा गुप्ता मुख्य रही।
इस अवसर पर उन्हें पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया, ताकि समाज में उनके योगदान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को शिक्षा के महत्व के बारे में भी प्रेरित किया गया। फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं और बेटियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाना है।
महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान न केवल जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि जरूरतमंद महिलाओं तक जरूरी संसाधन पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
इस दौरान कार्यक्रम में “ही फाउंडेशन” टीम के सदस्य— प्रखर वार्ष्णेय, ब्रह्मानंद झा, दुर्गा प्रसाद, प्रशांत यादव, विकास थापा, राहुल प्रकाश एवं अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

भगवान महावीर के सिद्धांतों से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग अस्पताल द्वारा आयोजित भगवान...

Recent Comments