Monday, April 27, 2026
Home Daily Diary News योगधानी 108 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

योगधानी 108 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर योगधानी 108 में “Awaken the Shakti Within” थीम के साथ एक प्रेरणादायक एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को Milkco Group of Company और Suryavanshi Promoters द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ. मणि गोयल (नेत्र रोग विशेषज्ञ), संगीता जी (SI, क्रॉसिंग रिपब्लिक), किरण जी (SI, क्रॉसिंग रिपब्लिक), उषा भाटी जी (हेड कॉन्स्टेबल), नेहा पंवार (Chocobee), अपरना मैम (Owner – Aditya Sangeet Mahavidyalay), ज्योति मिश्रा (Founder – Shiv Ananta Foundation) तथा डॉ. आंचल माहेश्वरी (Naturopathic एवं Ayurvedic Doctor), सारिका वार्ष्णेय – सांस्कृतिक मंत्री (वार्ष्णेय समाज नोएडा एक्सटेंशन) विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत योगधानी 108 की छात्राओं सांघवी और अम्बिका वाश्रनेय द्वारा शिव और शक्ति की दिव्य छवि को दर्शाते हुए एक सुंदर नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा पांडेय द्वारा अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली तरीके से किया गया। इसके साथ ही सरिका वाश्रनेय ने महिलाओं को प्रेरित करने वाली एक प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीच दी। श्रद्धा और सुमेधा ने भी महिला सशक्तिकरण के विषय पर अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए।

इस अवसर पर योगधानी टीम की ओर से ऋतु (ज्योतिषाचार्य) और धानी ने भी महिलाओं की आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास के महत्व पर अपने विचार रखे। धानी ने अपने संबोधन में कहा कि हर महिला के भीतर अपार शक्ति और संभावनाएँ छिपी होती हैं, जिन्हें पहचानकर जागृत करना ही सच्चा सशक्तिकरण है।

कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा के साथ महिला दिवस का उत्सव मनाया और समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में योगधानी 108 की पूरी टीम – धानी, ज्योति, कश्मीरा,सुमेधा, सुभोध, आदित्य , तान्या और नवीन वार्ष्णेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

RELATED ARTICLES

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

आरजेएस के कार्यक्रम में ग्रामीण शिक्षा और प्रेरणास्रोत विभूतियों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के साथ मिलकर अपने 544वें कार्यक्रम का आयोजन किया।...

Recent Comments