Sunday, June 14, 2026
Home Daily Diary News दिल्ली में ‘प्रतीभा सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन, देशभर की प्रतिभाओं...

दिल्ली में ‘प्रतीभा सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन, देशभर की प्रतिभाओं को मिला सम्मान

नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में भारत प्रतिभा सम्मान परिषद द्वारा ‘प्रतीभा सम्मान समारोह 2026’ के 6वें संस्करण का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में देशभर से आए प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया। अपने सम्बोधन में उन्होंने समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले प्रतिभाशाली लोगों को पहचान देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध नृत्यांगना और पूर्व राज्यसभा सांसद सोनल मानसिंह और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं इंडिया लीगल एड सेंटर के चेयरमैन डॉ. प्रदीप राय भी उपस्थित रहे।
समारोह में दोनों अतिथियों ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समर्पण, सांस्कृतिक मूल्यों और पेशेवर प्रतिबद्धता से ही एक सशक्त और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है।

इस समारोह का उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने व्यवसाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, कला और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इस वर्ष कुल 28 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के आयोजकों नीरज भारतीय और मणि अय्यर ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मंच का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पहचान देना और दूसरों को प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments