Tuesday, July 28, 2026
Home Uttar Pradesh स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश सरकार विशेष पहल करने जा रही है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति और नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क के अनुरूप जुलाई से परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में ‘कैच-अप शिक्षण अभियान’ शुरू किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य उन बच्चों के लर्निंग गैप को दूर करना है, जो नियमित कक्षाओं के बावजूद अपेक्षित अधिगम स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं।
योजना के तहत जुलाई में 15 दिनों का विशेष पुनरावृत्ति शिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके बाद अगस्त से जनवरी 2027 तक विद्यार्थियों को प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का अतिरिक्त शिक्षण दिया जाएगा, ताकि उनकी सीखने की क्षमता को बेहतर बनाया जा सके।

बता दें कि अभियान के दौरान छात्रों का फॉर्मेटिव असेसमेंट भी कराया जाएगा। इसके आधार पर उनकी शैक्षणिक जरूरतों को पहचानकर अलग-अलग समूह बनाए जाएंगे और उसी अनुसार शिक्षण योजनाएं तैयार की जाएंगी।
पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाने के लिए नई अवधारणाओं को बच्चों के दैनिक जीवन और स्थानीय अनुभवों से जोड़कर समझाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा पढ़ाई में पीछे न रहे और हर विद्यार्थी अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन कर सके।

RELATED ARTICLES

गौतम बुद्ध नगर के SGST (राज्य कर विभाग) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) श्री परीक्षित खटाना जी से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने आज SGST (राज्य कर विभाग), गौतम बुद्ध नगर के नवागत अपर आयुक्त...

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गौतम बुद्ध नगर के SGST (राज्य कर विभाग) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) श्री परीक्षित खटाना जी से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने आज SGST (राज्य कर विभाग), गौतम बुद्ध नगर के नवागत अपर आयुक्त...

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

Recent Comments