Thursday, July 16, 2026
Home Uttar Pradesh अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी वाली अपनी पारंपरिक पहचान से अलग, इस बार अखिलेश यादव बिल्कुल नए लुक में नजर आए हैं।

बता दें कि एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अखिलेश यादव काली जींस, सफेद टी-शर्ट, ब्लैक शूज और बिना लाल टोपी के दिखाई दिए। उनका यह बदला हुआ अंदाज़ लोगों को हैरान कर रहा है और सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर्स इस नए लुक की तुलना अलग-अलग अंदाज़ में कर रहे हैं। कुछ लोग इसे महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल से जोड़ रहे हैं, तो कुछ राहुल गांधी के कैजुअल लुक से तुलना कर रहे हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स अखिलेश यादव के हेयर स्टाइल और उनके ओवरऑल लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
हालांकि इससे पहले भी अखिलेश यादव साइकिलिंग, क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों के दौरान स्पोर्टी अंदाज़ में नजर आ चुके हैं, लेकिन किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या यात्रा के दौरान उनका ऐसा कैजुअल अवतार पहली बार देखने को मिला है।

वहीं, समाजवादी पार्टी की राजनीति में अखिलेश यादव की पहचान वर्षों से सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी के साथ जुड़ी रही है। यही उनकी राजनीतिक ब्रांडिंग का अहम हिस्सा भी रही है। ऐसे में उनका यह नया और स्टाइलिश लुक लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया है।

RELATED ARTICLES

आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल,रोजगार, एआई और शैक्षिक जवाबदेही पर चर्चा की

नई दिल्ली -- विश्व युवा कौशल दिवस, पंद्रह जुलाई दो हज़ार छब्बीस के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, RJS PBH के...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल,रोजगार, एआई और शैक्षिक जवाबदेही पर चर्चा की

नई दिल्ली -- विश्व युवा कौशल दिवस, पंद्रह जुलाई दो हज़ार छब्बीस के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, RJS PBH के...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

Recent Comments