Monday, April 27, 2026
Home Daily Diary News ग्रीस में जैन आचार्य लोकेशजी ने भारतीय राजदूत एवं संतों के साथ...

ग्रीस में जैन आचार्य लोकेशजी ने भारतीय राजदूत एवं संतों के साथ ‘वी सपोर्ट पीस’ वैश्विक अभियान किया शुरू

नई दिल्ली 26 अप्रैल 2026 : अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी, ग्रीस में भारतीय राजदूत एवं सर्वधर्म संतों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में ‘वी सपोर्ट पीस’ विश्व व्यापी अभियान का शुभारंभ किया| जिसमें ग्रीस के स्थानीय विशिष्ट नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

धार्मिक पुनर्जागरण एवं एथेंस घोषणा पत्र के अवसर पर आयोजित इस समारोह में अवधूत दत्त पीठाधीश्वर गणपति सच्चिदानंद स्वामीजी, लक्ष्मीनृसिंह पीठाधीश्वर शंकराचार्य सच्चिदानंद सरस्वती स्वामी जी, श्रीशैला पीठाधीश्वर डॉ चन्नासिद्धधर्मा स्वामी जी, स्वामीनारायण परंपरा से महोपाध्यय भद्रेशदास स्वामी जी, श्री सुगुनेन्द्र तीर्थ स्वामीजी, धार्मिक हेरिटेज के अभिरक्षक निर्मल आखाडा से श्रीमहंत ज्ञान देव सिंह जी , श्री कैलाश आश्रम से आचार्य महामण्डलेश्वर श्री जयेन्द्र पुरी स्वामीजी ने विश्व विख्यात विद्वान दार्शनिकों के ऐतिहासिक शहर में ‘We Support Peace’ अभियान को वैश्विक स्तर पर प्रारंभ करते हुए हाथों में पोस्टर लेकर अभियान की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया |

जैन आचार्य लोकेशजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व जनमानस इस समय युद्ध से ग्रसित है | वौश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता है और लोग भय की स्थिति में जी रहे है | इस समय लोगो को शांति व सद्भावना चाहिए | उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम से प्रारंभ हुआ ‘वी सपोर्ट पीस’ अभियान अब विश्व व्यापी होने जा रहा है |

RELATED ARTICLES

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आम्रपाली एम्पायर क्रॉसिंग रिपब्लिक में AOA चुनाव सम्पन्न, टीम संकल्प का दबदबा

गाज़ियाबाद। आम्रपाली एम्पायर, क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को AOA (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) के चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव में दो टीमों...

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम...

बाबा बागेश्वर के बयान पर बवाल, छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी से मचा विवाद

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने...

आरजेएस के कार्यक्रम में ग्रामीण शिक्षा और प्रेरणास्रोत विभूतियों को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के साथ मिलकर अपने 544वें कार्यक्रम का आयोजन किया।...

Recent Comments