Monday, June 15, 2026
Home Daily Diary News गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने शुरू किया "मिशन: स्वस्थ समाज", निःशुल्क हेल्थ कैंप...

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने शुरू किया “मिशन: स्वस्थ समाज”, निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

सामाजिक एकता, समरसता एवं जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने एक नई सामाजिक पहल के तहत “मिशन: स्वस्थ समाज” अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के अंतर्गत गुरुवार 30 अप्रैल को अहिंसा खंड-1, इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में एक निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें काफी लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार सेवाओं का लाभ उठाया।
कैंप में विशेष रूप से दंत समस्याओं के परीक्षण एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और इस पहल की सराहना की।
यह हेल्थ कैंप सामाजिक संस्था “द अशोक फाउंडेशन” एवं सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर के निदेशक डॉ. संजय लाभ के सहयोग से आयोजित किया गया। कैंप के सफल संचालन में डॉ. संजय लाभ, डॉ. अनुपमा लाभ तथा उनकी पूरी टीम और स्टाफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहती है और वर्षभर विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं के माध्यम से जनहित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि “मिशन: स्वस्थ समाज” इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत प्रत्येक माह अलग-अलग स्थानों पर विशेषज्ञ एवं अनुभवी चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि जनपद के कई प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने इस अभियान को अपना समर्थन और सहयोग देने की सहमति प्रदान की है, जिससे यह पहल समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सकेगी।
इस अवसर पर सभा के सदस्य अनुरंजन श्रीवास्तव, राहुल प्रकाश,राजेश श्रीवास्तव, धीरज सहाय, बिमल श्रीवास्तव, निशांत श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

सभा की इस पहल से क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments