Sunday, June 21, 2026
Home Politics बंगाल चुनाव परिणाम पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, “हम हारे नहीं,...

बंगाल चुनाव परिणाम पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, “हम हारे नहीं, हमें हराया गया”

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 5 मई को Election Commission of India पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव हारी नहीं है, बल्कि उसे जानबूझकर हराया गया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता और वह लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी।

सीएम ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी की करीब 100 सीटें “लूट ली गईं” और लगभग 90 लाख वोट काट दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि Narendra Modi और Amit Shah ने मिलकर उन्हें हराया है, और इसके लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने लोगों के संवैधानिक अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया और EVM को लेकर भी सवाल खड़े किए। ममता ने पूछा कि मतदान के बाद EVM में 80-90% बैटरी चार्ज कैसे रह सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले उनके कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां की गईं, छापेमारी हुई, और बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों IPS और IAS के तबादले किए गए। ममता बनर्जी ने इसे बीजेपी और चुनाव आयोग के बीच “मिलीभगत” करार दिया।
इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में विवाद और तेज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

AAFT Noida में ‘Display Design Project 2026’ का भव्य आयोजन

नोएडा स्थित AAFT स्कूल ऑफ फैशन एंड डिज़ाइन में AAFT स्कूल ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन द्वारा आयोजित ‘डिस्प्ले डिज़ाइन प्रोजेक्ट’ में स्टूडेंट्स की रचनात्मकता और...

Recent Comments