Sunday, June 21, 2026
Home News गर्मी में सिर्फ पानी नहीं, इलेक्ट्रोलाइट्स भी हैं जरूरी— हाइपोनेट्रेमिया का खतरा

गर्मी में सिर्फ पानी नहीं, इलेक्ट्रोलाइट्स भी हैं जरूरी— हाइपोनेट्रेमिया का खतरा

गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, लेकिन सिर्फ ज्यादा पानी पी लेना ही इसका पूरा समाधान नहीं है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी कमी से हाइपोनेट्रेमिया जैसी गंभीर समस्या हो सकती है।
अक्सर लोग मान लेते हैं कि गर्मी से बचने के लिए रोज 4-5 लीटर पानी पीना जरूरी है, लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है। पानी की जरूरत हर व्यक्ति के शरीर, उसकी दिनचर्या और शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करती है। सामान्य स्थिति में सादा पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त होता है।
अगर आप ऑफिस में बैठकर काम करते हैं, हल्की-फुल्की वॉक करते हैं या घरेलू कामकाज करते हैं और साथ में संतुलित भोजन लेते हैं, तो आप आसानी से गर्मी का सामना कर सकते हैं। लेकिन जो लोग रोजाना भारी कसरत करते हैं, ज्यादा मेहनत वाले काम में लगे रहते हैं या लंबे समय तक धूप में रहते हैं, उनके लिए सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं होता।
ऐसी स्थिति में शरीर से पसीने के जरिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। अगर इनकी भरपाई नहीं की जाए, तो शरीर में सोडियम का स्तर गिर सकता है, जिससे हाइपोनेट्रेमिया का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति गंभीर हो सकती है और चक्कर आना, कमजोरी, बेहोशी या यहां तक कि कोमा जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
ध्यान रखें, इलेक्ट्रोलाइट्स सिर्फ पानी से रिप्लेस नहीं होते। इसके लिए संतुलित आहार, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी या ओआरएस जैसे विकल्प लेना जरूरी होता है।

RELATED ARTICLES

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

AAFT Noida में ‘Display Design Project 2026’ का भव्य आयोजन

नोएडा स्थित AAFT स्कूल ऑफ फैशन एंड डिज़ाइन में AAFT स्कूल ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन द्वारा आयोजित ‘डिस्प्ले डिज़ाइन प्रोजेक्ट’ में स्टूडेंट्स की रचनात्मकता और...

Recent Comments