Sunday, June 21, 2026
Home Uttar Pradesh आंधी-बारिश पर सख्त CM योगी: 24 घंटे में राहत, प्रशासन अलर्ट मोड...

आंधी-बारिश पर सख्त CM योगी: 24 घंटे में राहत, प्रशासन अलर्ट मोड पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मंगलवार को सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों के त्वरित एवं समुचित इलाज के सख्त निर्देश दिए।

सीएम योगी ने स्पष्ट कहा है कि सभी प्रभावितों चाहे जनहानि हो, पशुहानि हो या घायल, उन्हें 24 घंटे के भीतर अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिलाधिकारियों को फील्ड में रहकर राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर स्तर पर तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहें।

RELATED ARTICLES

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Marwah Studios में AAFT के 129वें बैच का भव्य आगाज़, देश-विदेश के दिग्गजों ने किया मार्गदर्शन

नई प्रतिभाओं को मंच देने और रचनात्मक सपनों को नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियों में AAFT के 129वें...

मोदी-ट्रंप मुलाकात पर थरूर का खुलासा, कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बयान ने भारतीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। भारतीय नाविकों की सुरक्षा के मुद्दे पर थरूर ने...

दवा नहीं, योग करेगा कमाल! AIIMS के शोध में बड़ा दावा

बार-बार चक्कर आना या अचानक बेहोश हो जाना अब सिर्फ दवाओं तक सीमित इलाज का विषय नहीं रह गया है। एक नए शोध में...

AAFT Noida में ‘Display Design Project 2026’ का भव्य आयोजन

नोएडा स्थित AAFT स्कूल ऑफ फैशन एंड डिज़ाइन में AAFT स्कूल ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन द्वारा आयोजित ‘डिस्प्ले डिज़ाइन प्रोजेक्ट’ में स्टूडेंट्स की रचनात्मकता और...

Recent Comments