Tuesday, July 14, 2026
Home Daily Diary News जैन आचार्य लोकेशजी “चैम्पियन ऑफ पीस एंड जस्टिस अवॉर्ड” से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन...

जैन आचार्य लोकेशजी “चैम्पियन ऑफ पीस एंड जस्टिस अवॉर्ड” से अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में होंगे सम्मानित

नई दिल्ली 20 मई 2026 : अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में “चैम्पियन ऑफ पीस एंड जस्टिस अवॉर्ड” से सम्मानित होंगे। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यर्थी, श्री ग्रिगोरी लियोपोल्डोविच पेलमैन, श्री हौसीन अब्बासी, व प्रोफेसर मोहन मुनासिंघे आचार्य लोकेशजी को शांति, न्याय और मानवता को बढ़ावा देने कि दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए चैम्पियन ऑफ़ पीस एंड जस्टिस पुरस्कार” से सम्मानित करेंगे।

विश्व शांति दूत आचार्य लोकेशजी ने मुंबई प्रस्थान से पूर्व कहा कि विश्व शांति और सद्भावना की स्थापना के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। आज विश्व में बढ़ती हिंसा और वैचारिक मतभेदों को समाप्त करने के लिए संवाद, सह-अस्तित्व और मानवीय मूल्यों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति केंद्र के माध्यम से शुरू किया गया ‘WE SUPPORT PEACE’ अभियान मानवता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाला जनआंदोलन है। इस अभियान को अब मुंबई में भी व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा, ताकि समाज के सभी वर्गों के लोग इससे जुड़कर विश्व शांति के इस प्रयास में सहभागी बन सकें।

मुंबई में संयुक्त राष्ट्र संघ के सहयोग से वॉकहार्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित “शांति के लिए बिलियनेयर्स कॉन्क्लेव” में आचार्य लोकेशजी को आमंत्रित करते हुए फाउंडेशन के सीईओ डॉ. हुज़ैफ़ा खोराकीवाला ने कहा कि आचार्य लोकेशजी पिछले 43 वर्षों से विश्व शांति और सद्भावना कि दिशा मे महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।उनका सम्मान कर हम स्वयं सम्मानित हो रहें है ।

RELATED ARTICLES

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

The Blessed Ones का बिहार में बड़ा विस्तार, पटना में खुलेगा 9वां सेंटर

स्पेशल बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए The Blessed Ones बिहार की राजधानी पटना में अपना 9वां सेंटर शुरू...

आरजेएस परिवार 15 जुलाई को विश्व युवा कौशल दिवस और 17 जुलाई को भारत रत्न नेल्सन मंडेला डे मनाएगा

नई दिल्ली - राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) ने 11 जुलाई 2026 को अपना ऐतिहासिक 600वां सकारात्मक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया।...

आचार्य लोकेशजी ने विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में किया ‘अहिंसा आरोग्य केंद्र’ का उद्घाटन

गुरुग्राम । अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक एवं विश्व शांतिदूत पूज्य आचार्य लोकेश जी ने विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से...

Recent Comments