Wednesday, July 22, 2026
Home News लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती पर भाजपा ओबीसी मोर्चा का...

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती पर भाजपा ओबीसी मोर्चा का भव्य आयोजन

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश ओबीसी मोर्चा द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, सुशासन और लोक कल्याण के आदर्शों को याद करते हुए ओबीसी समाज के सर्वांगीण उत्थान का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल दिल्ली भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा एवं राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महामंत्री श्री संगम लाल गुप्ता एवं दिल्ली ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बनाया।

मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सदैव वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कटिबद्ध रही है। उन्होंने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए कहा, “हमें उस गरीब परिवार की पीड़ा को समझना होगा जिसके पास अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए फीस तक नहीं है। आप सौभाग्यशाली हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में जीवन यापन कर रहे हैं। भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ उठाकर अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना प्रत्येक परिवार की प्राथमिकता होनी चाहिए। यही लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को जमीन पर उतारा है। ओबीसी समाज के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदम अभूतपूर्व हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, विश्वकर्मा योजना और पीएम आवास योजना को घर-घर तक पहुंचाएं। भाजपा का हर कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के महामंत्री श्री संगम लाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसनेओबीसी वर्ग को वास्तविक सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। संवैधानिक दर्जा हो या केंद्र और राज्यों में भागीदारी, भाजपा ने ओबीसी समाज को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया है। उन्होंने सभी ओबीसी बंधुओं से संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में भाजपा का साथ देने का आह्वान किया।

दिल्ली ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील यादव ने कार्यक्रम में पधारे सभी ओबीसी समुदाय के गणमान्य जनों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली ओबीसी मोर्चा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में राम खिलाड़ी यादव, अमित यादव जी, हिमांशु यादव, आकाश जैलदार, श्याम कुमार, राम नरेश पाल, गौरव बघेल एवं
बड़ी संख्या में ओबीसी समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

IBA की पहल रंग लाई: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का शुभारंभ, क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर...

Recent Comments