Wednesday, July 29, 2026
Home Daily Diary News एशियन बिजनेस स्कूल पहुंचे नेपाल के उद्योगपति डॉ. बिनोद चौधरी, स्टूडेंट्स को...

एशियन बिजनेस स्कूल पहुंचे नेपाल के उद्योगपति डॉ. बिनोद चौधरी, स्टूडेंट्स को दिए सफलता के मंत्र

नोएडा। भारत और नेपाल के रिश्ते केवल दो पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि साझा संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, परंपराओं और गहरे भावनात्मक जुड़ाव से जुड़े हुए हैं। इन्हीं मजबूत संबंधों को और सशक्त बनाने की दिशा में नोएडा स्थित एशियन बिजनेस स्कूल में नेपाल के प्रसिद्ध उद्योगपति, राजनेता एवं समाजसेवी डॉ. बिनोद चौधरी का भव्य स्वागत किया गया।
इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में AAFT यूनिवर्सिटी ऑफ मीडिया एंड आर्ट्स एवं ICMEI के प्रेसिडेंट डॉ. संदीप मारवाह तथा मॉडल, अभिनेत्री एवं Luxury Dot PR की फाउंडर रिचा मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस दौरान डॉ. संदीप मारवाह ने डॉ. बिनोद चौधरी को दक्षिण एशिया के सबसे सफल उद्यमियों में से एक बताते हुए कहा कि उनका अनुभव, संघर्ष और दूरदर्शिता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, आध्यात्मिकता और आपसी विश्वास की मजबूत नींव पर आधारित हैं।
इस अवसर पर डॉ. बिनोद चौधरी ने डॉ. संदीप मारवाह की सराहना करते हुए कहा कि एशियन बिजनेस स्कूल आकर विद्यार्थियों से संवाद करना उनके लिए बेहद सुखद और प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने अपनी चर्चित पुस्तक Made in Nepal का उल्लेख करते हुए उद्यमिता, संघर्ष और सफलता की अपनी यात्रा साझा की। साथ ही भारत से जुड़े अपने अनुभवों और यात्राओं के कई प्रेरक प्रसंग भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के रिश्ते केवल पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि साझा इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और भावनात्मक जुड़ाव के प्रतीक हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने व्यापार, नेतृत्व, सफलता तथा भारत-नेपाल संबंधों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। डॉ. चौधरी ने सभी सवालों के विस्तृत और प्रेरणादायक उत्तर देते हुए सफलता के महत्वपूर्ण मंत्र साझा किए।
कार्यक्रम के समापन पर डॉ. संदीप मारवाह ने अतिथिगण को मोमेंटों कर सम्मानित किया तथा उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

गौतम बुद्ध नगर के SGST (राज्य कर विभाग) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) श्री परीक्षित खटाना जी से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने आज SGST (राज्य कर विभाग), गौतम बुद्ध नगर के नवागत अपर आयुक्त...

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गौतम बुद्ध नगर के SGST (राज्य कर विभाग) के नवागत अपर आयुक्त (ग्रेड-1) श्री परीक्षित खटाना जी से IBA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने आज SGST (राज्य कर विभाग), गौतम बुद्ध नगर के नवागत अपर आयुक्त...

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

Recent Comments