Wednesday, July 22, 2026
Home Delhi NCR दिल्ली में अवैध होटलों पर प्रशासन का शिकंजा, अग्निकांड के बाद एक...

दिल्ली में अवैध होटलों पर प्रशासन का शिकंजा, अग्निकांड के बाद एक माह का विशेष जांच अभियान शुरू

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के हौजरानी स्थित एक अवैध होटल में हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार और प्रशासन हरकत में आ गया है। हादसे के बाद राजधानी में संचालित वैध और अवैध होटलों, गेस्ट हाउसों तथा बेड एंड ब्रेकफास्ट इकाइयों की व्यापक जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि दिल्ली में ऐसे प्रतिष्ठानों की संख्या 10 हजार से अधिक होने का अनुमान है। इसके अलावा उन रेस्तरां की भी जांच की जा रही है, जिन्हें केवल चाय-नाश्ते की अनुमति प्राप्त है, लेकिन वे नियमों का उल्लंघन करते हुए पूर्ण भोजन तैयार करने और बड़ी संख्या में ग्राहकों को बैठाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

इस भयानक हादसे के बाद उपराज्यपाल टीएस संधू ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में राजधानी भर में एक माह तक विशेष जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

इस अभियान के तहत दिल्ली पुलिस, अग्निशमन सेवा और एमसीडी की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें राजधानी के प्रमुख ठहराव केंद्रों और व्यावसायिक इलाकों में स्थित होटलों, गेस्ट हाउसों और बीएनबी इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं।
जांच अभियान के दायरे में पहाड़गंज, करोल बाग, राजेंद्र नगर, अंसारी नगर, महिपालपुर, जसोला विहार, छतरपुर, लक्ष्मी नगर और मालवीय नगर सहित कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

प्रशासन का कहना है कि अग्नि सुरक्षा मानकों, भवन निर्माण नियमों और लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

IBA की पहल रंग लाई: उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन का शुभारंभ, क्षेत्र के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर द्वारा उद्योग विहार एक्सटेंशन, इकोटेक-2 औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रेटर...

Recent Comments