Thursday, July 23, 2026
Home Daily Diary News गंभीर दिमागी चोट के मरीजों के लिए नई उम्मीद बनी रीजेनरेटिव मेडिसिन

गंभीर दिमागी चोट के मरीजों के लिए नई उम्मीद बनी रीजेनरेटिव मेडिसिन

नई दिल्ली। ‘सोसायटी ऑफ रीजेनरेटिव साइंसेज’ द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में विशेषज्ञों ने बताया कि गंभीर दिमागी चोट (TBI) के मरीजों के लिए रीजेनरेटिव मेडिसिन और न्यूरो-रिहैबिलिटेशन नई उम्मीद बनकर उभर रहे हैं। भारत में हर वर्ष 10 लाख से अधिक लोग ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी का शिकार होते हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। लगभग 60 प्रतिशत मामले सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े हैं।

प्रेस वार्ता में लखनऊ के मरीन इंजीनियर आकाश सक्सेना का मामला साझा किया गया, जो जहाज पर दुर्घटना के बाद छह महीने तक वेजिटेटिव स्टेट में रहे। जनवरी 2022 से मुंबई में रीजेनरेटिव मेडिसिन, व्यापक पुनर्वास और ऑक्सीजन थेरेपी शुरू होने के बाद उनकी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उनका ग्लासगो कोमा स्कोर (GCS) 7 से बढ़कर 15 हो गया है। अब वे बातचीत कर सकते हैं, स्वयं बैठकर भोजन कर सकते हैं तथा सहारे से चलने का प्रयास कर रहे हैं।

संस्था की ओर से डॉ. नंदनी ने बताया कि रीजेनरेटिव मेडिसिन के क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। विश्वभर में प्रकाशित 960 शोधपत्रों में से 196 भारत से हैं। एम्स, नई दिल्ली और पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ सहित कई संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण शोध कर रहे हैं।

सोसायटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से इस चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने, नियामकीय बाधाएं दूर करने तथा इसे आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने की मांग की है। साथ ही, आकाश सक्सेना के परिवार ने भी प्रधानमंत्री से मिलकर अपना अनुभव साझा करने की इच्छा जताई है।

RELATED ARTICLES

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

नवयुवक दल का CJP को जवाब, 26 जुलाई कैंडल मार्च-29 जुलाई युवा प्रदर्शन

नई दिल्ली | नवयुवक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत कात्यायन ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुये कहा कि देश संविधान से चलता...

मायरा भंडारी ने गुड़गांव में ‘हृदय रक्षक अभियान’ किया शुरू

गुरुग्राम | अचानक दिल का दौरा पड़ने (सडन कार्डियक अरेस्ट) की बढ़ती घटनाओं से निपटने और आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार इलाके बनाने की...

आचार्य लोकेश जी के सान्निध्य में विश्व शांति केंद्र में आयोजित हुआ संत समागम

गुरुग्राम | अहिंसा विश्व भारती द्वारा स्थापित विश्व शांति केंद्र, सेक्टर-39, गुरुग्राम में आध्यात्मिक चेतना, सद्भाव और विश्व शांति को समर्पित एक प्रेरणादायी संत...

लाठीचार्ज के बाद उबाल! क्या सुनी जाएगी छात्रों की मांग?

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन अब सिर्फ एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहे बड़े सवालों का प्रतीक बन गया...

Recent Comments