Thursday, July 16, 2026
Home Daily Diary News राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर्स डे पर द अशोक फाउंडेशन एवं सर्वोदय हॉस्पिटल का...

राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर्स डे पर द अशोक फाउंडेशन एवं सर्वोदय हॉस्पिटल का एक प्रेरणादायक आयोजन

राष्ट्रीय कैंसर सर्वाइवर्स डे के अवसर पर द अशोक फाउंडेशन एवं सर्वोदय हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन सर्वोदय हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर सर्वाइवर्स के साहस, संघर्ष एवं जिजीविषा को सम्मान देना तथा समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अवसर पर पटना से आए कैंसर सर्वाइवर डॉ सुधीर सिन्हा एवं बहुत सारे कैंसर सर्वाइवर्स के रिश्तेदारों ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए जिससे उपस्थित लोगों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर सुगंधा आर्या ने कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच, शुरुआती पहचान एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और जागरूकता के माध्यम से कैंसर के खिलाफ लड़ाई को काफी हद तक सफल बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर द अशोक फाउंडेशन के संस्थापक अनुरंजन श्रीवास्तव ने फाउंडेशन के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था कैंसर मरीजों एवं उनके परिवारों को सही जानकारी, उचित मार्गदर्शन, भावनात्मक सहयोग और आशा प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है। फाउंडेशन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी कैंसर मरीज या उसका परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे।

आज के कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सर्वोदय हॉस्पिटल एवं द अशोक फाउंडेशन के बीच एक सहयोग समझौता (MOU) भी संपन्न हुआ। इस समझौते के अंतर्गत अशोक फाउंडेशन के माध्यम से आने वाले किसी भी कैंसर मरीज को सर्वोदय हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक से प्रथम परामर्श (First Consultation) निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।यह सुविधा मरीजों को अस्पताल में व्यक्तिगत रूप से अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो सकेगी।

इस जनहितकारी पहल के लिए अशोक फाउंडेशन की ओर से सर्वोदय हॉस्पिटल प्रबंधन का विशेष आभार व्यक्त किया गया। यह सहयोग अनेक कैंसर मरीजों और उनके परिवारों के लिए राहत एवं मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सर्वोदय हॉस्पिटल की पूरी टीम, चिकित्सकों, प्रशासनिक अधिकारियों, सहयोगी कर्मचारियों एवं उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
अशोक फाउंडेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज, चिकित्सा संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों के संयुक्त प्रयासों से कैंसर के खिलाफ जागरूकता और सहायता का दायरा और अधिक व्यापक बनाया जा सकेगा।

“कैंसर के खिलाफ लड़ाई में हम सब साथ हैं — जागरूकता, सहयोग और आशा के साथ।”

RELATED ARTICLES

आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल,रोजगार, एआई और शैक्षिक जवाबदेही पर चर्चा की

नई दिल्ली -- विश्व युवा कौशल दिवस, पंद्रह जुलाई दो हज़ार छब्बीस के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, RJS PBH के...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आरजेएस पीबीएच ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल,रोजगार, एआई और शैक्षिक जवाबदेही पर चर्चा की

नई दिल्ली -- विश्व युवा कौशल दिवस, पंद्रह जुलाई दो हज़ार छब्बीस के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस, RJS PBH के...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: इंसाफ के लिए मां की पीएम मोदी से भावुक अपील

महाराष्ट्र के पुणे में रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ई-मेल...

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित पुस्तक “सफलता के साक्षी” का भव्य विमोचन

ग्वालियर। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी डॉ. केशव पांडे के समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों, पत्रकारिता में उनके योगदान तथा सामाजिक सरोकारों पर आधारित...

Celebrating Chilean Kiwi with Creativity, Sustainability & Flavour

It was a privilege to lead an exclusive live culinary showcase at Food Stories ( Ambience mall vasantkunj ) celebrating the incredible versatility of...

Recent Comments