Sunday, August 2, 2026
Home Sports वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच, देखते रह गए खिलाड़ी और फैंस

वैभव सूर्यवंशी का सुपरमैन कैच, देखते रह गए खिलाड़ी और फैंस

आईपीएल 2026 में अपने शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को कई बार उनकी फील्डिंग को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स ने भी उन्हें कई मुकाबलों में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया था, जिसके बाद क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें फील्डिंग सुधारने की सलाह दी थी।
लेकिन अब वैभव ने अपने खेल से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। श्रीलंका दौरे पर इंडिया-ए टीम का हिस्सा बने वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ मैच में एक शानदार कैच पकड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान-ए की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने महज 46 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए।

अफगानिस्तान को दूसरा झटका देने में वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। उन्होंने खालिद तनीवाल का शानदार और मुश्किल कैच लपककर न सिर्फ टीम को बड़ी सफलता दिलाई, बल्कि अपनी फील्डिंग क्षमता का भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

वैभव का यह कैच अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस एक कैच ने वैभव सूर्यवंशी की फील्डिंग को लेकर उठ रहे कई सवालों का जवाब दे दिया है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। चातुर्मास के पावन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व...

आरजेएस पीबीएच ने 15-दिवसीय आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा मनाने की घोषणा की

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) ने 1 अगस्त से शुरू होने वाले एक व्यापक 15-दिवसीय स्वतंत्रता दिवस अंतर्राष्ट्रीय पखवाड़े...

जंतर-मंतर पर नीट प्रदर्शन और Gen Z कनेक्शन पर बड़ा दावा, आम आदमी सेना करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़े कथित Gen Z कनेक्शन को लेकर आम आदमी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। चातुर्मास के पावन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व...

आरजेएस पीबीएच ने 15-दिवसीय आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा मनाने की घोषणा की

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) ने 1 अगस्त से शुरू होने वाले एक व्यापक 15-दिवसीय स्वतंत्रता दिवस अंतर्राष्ट्रीय पखवाड़े...

जंतर-मंतर पर नीट प्रदर्शन और Gen Z कनेक्शन पर बड़ा दावा, आम आदमी सेना करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़े कथित Gen Z कनेक्शन को लेकर आम आदमी...

द फाउंडर्स मीट जुलाई एडिशन में स्टार्टअप्स ने दिखाई इनोवेशन की ताकत, पीआरबी हेल्थ केयर के डॉ. हेमंत गौर बने बेस्ट स्टार्टअप विनर

नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक होटल में न्यूसोर्स स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा द फाउंडर्स मीट – जुलाई एडिशन 2026 का सफल आयोजन किया गया।...

Recent Comments