Thursday, September 17, 2026
Home Business द फाउंडर्स मीट जुलाई एडिशन में स्टार्टअप्स ने दिखाई इनोवेशन की ताकत,...

द फाउंडर्स मीट जुलाई एडिशन में स्टार्टअप्स ने दिखाई इनोवेशन की ताकत, पीआरबी हेल्थ केयर के डॉ. हेमंत गौर बने बेस्ट स्टार्टअप विनर

नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक होटल में न्यूसोर्स स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा द फाउंडर्स मीट – जुलाई एडिशन 2026 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए स्टार्टअप फाउंडर्स ने अपने बिजनेस आइडियाज और इनोवेशन को एंजेल इनवेस्टर्स, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया। आयोजन का उद्देश्य उभरते स्टार्टअप्स को निवेश, मेंटरशिप और बिजनेस नेटवर्किंग के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम के दौरान हेल्थकेयर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ट्रैवल, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी, एफएमसीजी, रिटेल और साइबर सिक्योरिटी सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप्स ने अपने बिजनेस मॉडल प्रस्तुत किए। एंजेल इनवेस्टर्स और ज्यूरी सदस्यों ने स्टार्टअप्स का मूल्यांकन उनके बिजनेस मॉडल, स्केलेबिलिटी, मार्केट पोटेंशियल और प्रेजेंटेशन के आधार पर किया तथा उन्हें व्यवसायिक विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

गहन मूल्यांकन के बाद पीआरबी हेल्थ केयर के फाउंडर डॉ. हेमंत गौर को बेस्ट स्टार्टअप विनर घोषित किया गया। उनकी कंपनी आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों के माध्यम से बिना सर्जरी घुटनों के दर्द का उपचार उपलब्ध करा रही है। कंपनी अब तक 10,000 से अधिक मरीजों का सफल उपचार कर चुकी है।

कार्यक्रम में रोहित जैन, उमेश अग्रवाल, विकास वाधवन, ऋषभ सुरेश, जय सेठी और प्रशांत जैन ने एंजेल इनवेस्टर एवं ज्यूरी सदस्य के रूप में भाग लिया। सभी विशेषज्ञों ने स्टार्टअप्स के बिजनेस मॉडल का मूल्यांकन करते हुए संभावित निवेश, स्केलिंग और बिजनेस ग्रोथ के अवसरों पर अपने विचार साझा किए।

न्यूसोर्स स्टार्टअप इकोसिस्टम का उद्देश्य भारत के उभरते स्टार्टअप्स को निवेशकों, मेंटर्स और उद्योग विशेषज्ञों से जोड़कर उन्हें सफल उद्यम के रूप में विकसित करना है। यह मंच स्टार्टअप फाउंडर्स को निवेश, मेंटरशिप, नेटवर्किंग और बिजनेस ग्रोथ के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करता है।

RELATED ARTICLES

इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बीच भारतीय मशीनरी कंपनियों का फोकस बढ़ा, TORSA ने रखा 500 करोड़ का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ क्रशिंग, स्क्रीनिंग और मटेरियल प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी की मांग...

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सिर्फ शारीरिक हरकत नहीं, अवांछित व्यवहार भी कानून के दायरे में: अंजनी कुमार झा

कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW), मिशन शक्ति, मधुबनी, महिला...

हिंदी दिवस व गणेश उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी: युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर मंथन

नई दिल्ली हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में भारत और ब्रिटेन के विद्वानों, शिक्षकों तथा प्रवासी भारतीय...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के बीच भारतीय मशीनरी कंपनियों का फोकस बढ़ा, TORSA ने रखा 500 करोड़ का लक्ष्य

ग्रेटर नोएडा | देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और निर्माण गतिविधियों के बढ़ते दायरे के साथ क्रशिंग, स्क्रीनिंग और मटेरियल प्रोसेसिंग से जुड़ी मशीनरी की मांग...

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न सिर्फ शारीरिक हरकत नहीं, अवांछित व्यवहार भी कानून के दायरे में: अंजनी कुमार झा

कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन (DHEW), मिशन शक्ति, मधुबनी, महिला...

हिंदी दिवस व गणेश उत्सव पर अंतरराष्ट्रीय आरजेएस संगोष्ठी: युवा पीढ़ी की भाषा शैली,नागरी लिपि और संस्कारों के संरक्षण पर मंथन

नई दिल्ली हिंदी दिवस और गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आभासी संगोष्ठी में भारत और ब्रिटेन के विद्वानों, शिक्षकों तथा प्रवासी भारतीय...

Model With Voice Fashion Runway 2026 का शानदार आयोजन

  दिल्ली के होटल हयात में Model With Voice Fashion Runway 2026 का भव्य आयोजन किया गया। फैशन, टैलेंट और महिला सशक्तिकरण को समर्पित इस...

Recent Comments