Saturday, August 1, 2026
Home Daily Diary News केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने 'वर्ल्ड पीस एंबेसडर' ग्रंथ का किया लोकार्पण,...

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। चातुर्मास के पावन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व भारती के मुख्यालय पहुंचकर जैन आचार्य लोकेश मुनि जी से आत्मीय भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आचार्य श्री को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में अहिंसा विश्व भारती के मुख्य संरक्षक एवं पार्क ग्रुप ऑफ़ हास्पिटल के चेयरमैन डॉ अजीत गुप्ता एवं नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद रहीं।

श्री नड्डा ने कहा कि आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जी का संपूर्ण जीवन शांति, अहिंसा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार के लिए समर्पित है। उनका व्यक्तित्व और मार्गदर्शन समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में आचार्य श्री द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती शिक्षा, सेवा, आध्यात्मिक जागरण और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से देश ही नहीं, बल्कि विश्वभर में मानवता और विश्व शांति का संदेश निरंतर पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब दुनिया को शांति, संवाद और सह-अस्तित्व की सबसे अधिक आवश्यकता है, तब आचार्य डॉ. लोकेश मुनि जैसे संतों का मार्गदर्शन समाज को नई दिशा देता है। उनका सान्निध्य सेवा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा लोगों को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर आचार्य लोकेशजी ने कहा कि अहिंसा, संवाद और मानवता ही स्थायी विश्व शांति का आधार हैं। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, सौहार्द और विश्व शांति के संदेश से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर विधायक श्री उमंग बजाज, भाजपा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश भाटिया, महामंत्री योगिता सिंह, मंत्री सारिका जैन, वरिष्ठ नेता श्री राजीव बब्बर, पार्षद श्री मनोज जैन, जैन समाज के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष ओसवाल, श्री राजीव जैन सीए, श्री घनश्याम ञावेरी, सुभाष अग्रवाल, डॉ मीना अग्रवाल, भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। चातुर्मास के पावन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व...

आरजेएस पीबीएच ने 15-दिवसीय आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा मनाने की घोषणा की

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) ने 1 अगस्त से शुरू होने वाले एक व्यापक 15-दिवसीय स्वतंत्रता दिवस अंतर्राष्ट्रीय पखवाड़े...

जंतर-मंतर पर नीट प्रदर्शन और Gen Z कनेक्शन पर बड़ा दावा, आम आदमी सेना करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़े कथित Gen Z कनेक्शन को लेकर आम आदमी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने ‘वर्ल्ड पीस एंबेसडर’ ग्रंथ का किया लोकार्पण, आचार्य लोकेशजी से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। चातुर्मास के पावन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली स्थित अहिंसा विश्व...

आरजेएस पीबीएच ने 15-दिवसीय आजादी पर्व अंतरराष्ट्रीय पखवाड़ा मनाने की घोषणा की

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस(आरजेएस पीबीएच) ने 1 अगस्त से शुरू होने वाले एक व्यापक 15-दिवसीय स्वतंत्रता दिवस अंतर्राष्ट्रीय पखवाड़े...

जंतर-मंतर पर नीट प्रदर्शन और Gen Z कनेक्शन पर बड़ा दावा, आम आदमी सेना करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हाल ही में नीट परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शन और उससे जुड़े कथित Gen Z कनेक्शन को लेकर आम आदमी...

द फाउंडर्स मीट जुलाई एडिशन में स्टार्टअप्स ने दिखाई इनोवेशन की ताकत, पीआरबी हेल्थ केयर के डॉ. हेमंत गौर बने बेस्ट स्टार्टअप विनर

नई दिल्ली। जनकपुरी स्थित हयात सेंट्रिक होटल में न्यूसोर्स स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा द फाउंडर्स मीट – जुलाई एडिशन 2026 का सफल आयोजन किया गया।...

Recent Comments