Wednesday, October 14, 2026
Home News मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट' के...

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट के 31वी वर्षगांठ का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा, परोपकार और जरूरतमंद व्यक्ति के आंसू पोंछने की भावना ही सच्चे अर्थों में मानवता की सेवा है। मुख्यमंत्री ने विश्व शांति केंद्र के संस्थापक श्रद्धेय आचार्य लोकेश मुनिजी, का विशेष रूप से अभिवादन करते हुए कहा कि गुरुओं, संतों और महापुरुषों की पावन धरती पंजाब में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1996 में स्थापित ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट का छोटा-सा पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। ट्रस्ट के कार्यों से हजारों-लाखों जरूरतमंदों को राहत, सहारा और बेहतर जीवन की उम्मीद मिली है। उन्होंने ट्रस्ट के सभी सदस्यों को 30 वर्ष की गौरवमयी सेवा यात्रा पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘ सेवा परमो धर्म’ का संदेश दिया गया है। जब कोई संस्था या व्यक्ति समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आंसू पोंछने का संकल्प लेता है, तो वह केवल सामाजिक सेवा नहीं करता, बल्कि ईश्वर की सच्ची पूजा भी करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट ने ब्रह्मभोग के साथ-साथ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।युवाओं को कौशल और जीवन में उद्देश्य देना नशे से बचाव की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट द्वारा पिछले तीन दशकों से समाज के जरूरतमंद वर्गों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए ट्रस्ट के चेयरमैन श्री अनिल मोंगा एवं श्रीमती रजनी मोंगा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक विश्व शांतिदूत आचार्य लोकेशजी ने DBC ट्रस्ट के संस्थापक और चेयरमैन श्री अनिल मोंगा जी के मानवतावादी कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उनकी अद्भुत सोच और मानवता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता अनगिनत जिंदगियों को बदल रही है।

DBC ट्रस्ट के गौरवशाली 30 वर्षीय मानव सेवा के विविध आयामों पर हेवनली एंजल्स और सम्मानित बुजुर्गों के उत्साहवर्धक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्रीमती रजनी मोंगा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि सेवा, सद्भावना और निष्काम प्यार की DBC ट्रस्ट की यह भावना हम सभी को प्रेरित करती रहे।

इस अवसर पर चेयरमैन श्री अनिल के मोंगा ने पूज्य जैन आचार्य लोकेशजी एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री सैनी, जैन आचार्य लोकेशजी ने ड्रीम एंड ब्यूटी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के 31वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं विश्व शांतिदूत जैन आचार्य लोकेश जी ने पंजाब के लुधियाना में ड्रीम एंड ब्यूटी चैरीटेबल ट्रस्ट...

संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुई एकल श्रीमद्भागवत कथा

भारत लोक शिक्षा परिषद्, उत्तरी दिल्ली चैप्टर द्वारा 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक जेएमडी टेंट जापानी पार्क, सेक्टर-10 रोहिणी दिल्ली में आयोजित...

World Mental Health Day: The Blessed Ones Calls for Empathy, Inclusion and Acceptance

On the occasion of World Mental Health Day, The Blessed Ones (TBO) has presented a thought-provoking perspective on mental health, neurodiversity and the need...

TIMEX presents इंडिया बीच फैशन वीक सीज़न 12 का गोवा में आगाज़, फैशन, संगीत और संस्कृति का दिखा शानदार संगम

गोवा, 2026: TIMEX Presents इंडिया बीच फैशन वीक (IBFW) सीज़न 12 का आयोजन गोवा के अंजुना स्थित द वेस्टिन गोवा में शुरू हुआ। इस...

Recent Comments