Thursday, November 12, 2026
Home News श्री अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को आचार्य...

श्री अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह को आचार्य लोकेश जी ने किया संबोधित

गुरुग्राम, 27 सितंबर 2026।
विश्व हिंदू परिषद, हरियाणा द्वारा गुरुग्राम में श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य लोकेश जी, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री श्री बजरंग लाल बागड़ा तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी सहित संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर आचार्य लोकेश जी ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को स्मरण करते हुए कहा कि उनका धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति समर्पण, तप एवं त्याग सदैव समाज को प्रेरणा देता रहेगा। उनका जीवन रामभक्ति, राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सेवा के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने कहा कि राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए श्रद्धेय अशोक सिंघल जी का समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने ज्ञान, सामर्थ्य और व्यक्तित्व को समाज एवं राष्ट्रहित में समर्पित किया।

उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन केवल एक व्यक्ति का जीवन नहीं, बल्कि एक विचार, संकल्प और साधना की यात्रा था, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

श्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा कि अशोक सिंघल जी का जीवन राष्ट्र, धर्म और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर उनके विचारों, आदर्शों एवं कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के जीवन एवं योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

साइना नेहवाल ने किया अपोलो क्लिनिक का उद्घाटन, अब गुरुग्राम में मिलेंगी आधुनिक हेल्थ सुविधाएं

गुरुग्राम के सेक्टर-52 में अपोलो हेल्थ ने नए अपोलो क्लिनिक और अपोलो डायग्नोस्टिक्स की नेशनल रेफरेंस लैबोरेटरी का शुभारंभ किया। उद्घाटन अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप...

Students के साथ Teachers को भी मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन, Shiksha Scholarship Exam 2026 की पहल

Shiksha Scholarship Exam 2026 के माध्यम से प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को Higher Education के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की जा...

महावीर स्वामी निर्वाण दिवस पर आरजेएस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जीव दया और अहिंसा डायट को अपनाने का आह्वान

नई दिल्ली, 9 नवंबर — भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण कल्याणक जैन दीपावली के पावन अवसर पर 9 नवंबर 2026 को राम जानकी संस्थान...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

साइना नेहवाल ने किया अपोलो क्लिनिक का उद्घाटन, अब गुरुग्राम में मिलेंगी आधुनिक हेल्थ सुविधाएं

गुरुग्राम के सेक्टर-52 में अपोलो हेल्थ ने नए अपोलो क्लिनिक और अपोलो डायग्नोस्टिक्स की नेशनल रेफरेंस लैबोरेटरी का शुभारंभ किया। उद्घाटन अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप...

Students के साथ Teachers को भी मिलेगा सम्मान और प्रोत्साहन, Shiksha Scholarship Exam 2026 की पहल

Shiksha Scholarship Exam 2026 के माध्यम से प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को Higher Education के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की पहल की जा...

महावीर स्वामी निर्वाण दिवस पर आरजेएस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जीव दया और अहिंसा डायट को अपनाने का आह्वान

नई दिल्ली, 9 नवंबर — भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण कल्याणक जैन दीपावली के पावन अवसर पर 9 नवंबर 2026 को राम जानकी संस्थान...

धोलेरा स्मार्ट सिटी पर SSM डेवलपर ग्रुप का बड़ा दांव, ₹100 करोड़ निवेश का दावा

  गाजियाबाद में SSM डेवलपर ग्रुप द्वारा गुजरात के धोलेरा अहमदाबाद स्थित श्याम सिटी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी...

Recent Comments