Tuesday, November 10, 2026
Home Daily Diary News महावीर स्वामी निर्वाण दिवस पर आरजेएस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जीव दया और...

महावीर स्वामी निर्वाण दिवस पर आरजेएस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जीव दया और अहिंसा डायट को अपनाने का आह्वान

नई दिल्ली, 9 नवंबर — भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण कल्याणक जैन दीपावली के पावन अवसर पर 9 नवंबर 2026 को राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस व आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना द्वारा ‌ इंडियन वेजिटेरियनस एंड वीगन्स सोसाइटी, लंदन यूके के सहयोग से 697वें अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के ओपनिंग रिमार्क्स में सुशील मुनि मिशन, दिल्ली के आचार्य विवेक मुनि ने कहा कि भगवान महावीर ने 72 वर्ष की आयु में से 32 वर्ष कैवल्य प्राप्त करने के बाद संपूर्ण मानवता को अहिंसा, शांति, करुणा और सह-अस्तित्व का मार्ग दिखाने में व्यतीत किए। किसी एक जीव के साथ की गई हिंसा प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ देती है। आचार्य विवेक मुनि ने चेताया कि आज विश्व जिस ग्लोबल वार्मिंग, पिघलते ग्लेशियरों, धधकते जंगलों और तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है, उसका समाधान महावीर के जियो और जीने दो के संदेश में निहित है।

लंदन से जुड़े मुख्य अतिथि एवं इंडियन वेजिटेरियन सोसाइटी के संस्थापक नितिन मेहता (एमबीई) ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति इसलिए अमर रही क्योंकि यह छोटे से जीव की भी रक्षा करने की भावना सिखाती है। उन्होंने पश्चिमी देशों में अहिंसा डायट -शाकाहार के तेजी से बढ़ते प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा अब हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से बचने के लिए मांसाहार त्यागने और फल-सब्जियां खाने की सलाह दे रही है। कई यूरोपीय नगरों में मांसाहार के विज्ञापनों पर प्रतिबंध लग चुके हैं। उन्होंने पिछले 30 अक्टूबर को विदेश में अहिंसा को दुर्बलों की रक्षा करने वाले वीरों का गुण बताते हुए सभी को शाकाहार अपनाने का संकल्प दिलाया।

जैन इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकारी अध्यक्ष एवं श्री दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनिंद्र जैन ने भगवान महावीर और गौतम गणधर के बीच हुए धर्म संगत संवादों को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में सामने लाने की बात कही। आचार्य विवेक मुनि ने इस सुझाव का समर्थन करते हुए कहा कि श्वेतांबर परंपरा के भगवती सूत्र में भी लगभग 36 हजार प्रश्न उपलब्ध हैं, जिनका संकलन कर समाज के सामने प्रस्तुत किया जाना समय की मांग है।
डॉ. मनिंद्र जैन ने कहा कि देश भर में 118 गो-अस्पताल स्थापित करने के संकल्प में होशियारपुर में आचार्य विवेक मुनि ने गो-अस्पतालों के निर्माण हेतु एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है।
जमीनी स्तर पर जीव सेवा कर रहे प्रतिनिधियों ने अपनी कार्ययोजना और चुनौतियों को साझा किया। इनमें बागपत के जीव दया संस्थान के संस्थापक मनोज जैन ,सीतापुर में पशु सेवा समिति के संस्थापक विजय कुमार सेठ,रोहिणी की पशु पालक कृष्णा देवी और हंक पेट शॉप,हेल्प हैंड्स, दिल्ली के संचालक कुशाग्र शर्मा ने भी अपने जीव दया के सकारात्मक कार्यों को साक्षा किया।

बागपत के जीव दया संस्थान के संस्थापक मनोज जैन ने बताया कि 2016 में 1,000 वर्ग गज से शुरू हुई उत्तर भारत की एकमात्र बकराशाला अब 45,000 वर्ग गज में फैल चुकी है, जहां 900 के करीब बकरों का 16 कर्मचारियों और 3 चिकित्सकों की देखरेख में आजीवन पालन-पोषण किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में गुलावठी से 14 लाख रुपये में 123 बकरों को खरीदकर अभयदान दिया। संस्थान 10 किलोमीटर के दायरे में पक्षी एंबुलेंस सेवा, 8 से 10 हजार पक्षियों की क्षमता वाला 45 मंजिला पक्षी घर, और मानसिक रूप से विक्षिप्त लावारिस लोगों के लिए मानव सेवा आश्रम संचालित कर रहा है, साथ ही गाजीपुर मंडी से बचाकर प्रति माह 50 से 60 हजार जीवित मछलियों को जल स्रोतों में विसर्जित करता है।

सीतापुर में पशु सेवा समिति के संस्थापक विजय कुमार सेठ ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा संचालित गो कृपा रसोई निरंतर 1,303 दिनों से सक्रिय है। यह रसोई जरूरतमंदों को रियायती दर पर सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ दिव्यांगों, विक्षिप्तों, संतों और निराश्रित पशुओं को पूर्णतः निःशुल्क भोजन प्रदान करती है।

राजधानी दिल्ली में पशु संरक्षण के अनुभवों को रखते हुए रोहिणी की पशु पालक कृष्णा देवी ने बताया कि वे अपने व्यक्तिगत खर्च पर गली के श्वानों का टीकाकरण, नसबंदी और उपचार करती हैं, लेकिन समाज में पशु प्रेमियों को गंभीर विरोध और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। रोहिणी सेक्टर-3 के तरुण हांडा ने निराश्रित पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने और सर्दियों में उनके लिए आश्रय बनाने की अपील की। वहीं हंक पेट शॉप के संचालक कुशाग्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने 17 वर्ष की आयु से सर्दियों में बेजुबान जानवरों को ठंड से बचाने के लिए कम लागत वाले बोरी बेड बनाने शुरू किए थे, जिसे आज देश भर में 5 से 10 हजार की संख्या में उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक उदय कुमार मन्ना ने कहा कि महापुरुषों के विचारों और सकारात्मक मानवीय कार्यों का दस्तावेजीकरण आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन सभी सेवा कार्यों को संस्था की आगामी 200 पृष्ठीय पुस्तक में संकलित कर 15 से अधिक देशों में पहुंचाया जाएगा, तथा जनवरी 2027 में 20 दिवसीय विशेष राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय संवाद श्रृंखला का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

महावीर स्वामी निर्वाण दिवस पर आरजेएस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जीव दया और अहिंसा डायट को अपनाने का आह्वान

नई दिल्ली, 9 नवंबर — भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण कल्याणक जैन दीपावली के पावन अवसर पर 9 नवंबर 2026 को राम जानकी संस्थान...

धोलेरा स्मार्ट सिटी पर SSM डेवलपर ग्रुप का बड़ा दांव, ₹100 करोड़ निवेश का दावा

  गाजियाबाद में SSM डेवलपर ग्रुप द्वारा गुजरात के धोलेरा अहमदाबाद स्थित श्याम सिटी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी...

Jain Acharya Lokeshji to Deliver Message of Peace & Harmony from the British Parliament

New Delhi/London, 3 November 2026: Dedicated to promoting world peace, non-violence, harmony and human values, Ahimsa Vishwa Bharti is organising an international conference on...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महावीर स्वामी निर्वाण दिवस पर आरजेएस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में जीव दया और अहिंसा डायट को अपनाने का आह्वान

नई दिल्ली, 9 नवंबर — भगवान महावीर के 2553वें निर्वाण कल्याणक जैन दीपावली के पावन अवसर पर 9 नवंबर 2026 को राम जानकी संस्थान...

धोलेरा स्मार्ट सिटी पर SSM डेवलपर ग्रुप का बड़ा दांव, ₹100 करोड़ निवेश का दावा

  गाजियाबाद में SSM डेवलपर ग्रुप द्वारा गुजरात के धोलेरा अहमदाबाद स्थित श्याम सिटी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी...

Jain Acharya Lokeshji to Deliver Message of Peace & Harmony from the British Parliament

New Delhi/London, 3 November 2026: Dedicated to promoting world peace, non-violence, harmony and human values, Ahimsa Vishwa Bharti is organising an international conference on...

आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया रक्तदान जागरूकता तेज करेगा और शाकाहार आंदोलन में न्यू डायट सिस्टम पर जोर देगा

दिल्ली।‌ राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य के लिए शाकाहार और मानवता के लिए रक्त दान विषय पर राम-जानकी संस्थान पाॅजिटिव...

Recent Comments