Friday, October 30, 2026
Home Daily Diary News प्रेरणा उत्सव 4.0 में रवि कपूर की पुस्तक का लोकार्पण, सफलता के...

प्रेरणा उत्सव 4.0 में रवि कपूर की पुस्तक का लोकार्पण, सफलता के मंत्र साझा किए

नई दिल्ली। केंद्रीय हिंदी संस्थान, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में 25 अक्टूबर को आयोजित साहित्य महोत्सव ‘प्रेरणा उत्सव 4.0’ में उद्यमी रवि कपूर की पुस्तक SUCCESS BY CHANCE OR CHOICE का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रेरणा दर्पण साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच और साहित्य 24 प्रकाशन की ओर से किया गया।
पुस्तक के लेखक रवि कपूर ने सफलता में मेहनत, तैयारी और सही फैसलों की भूमिका पर विचार साझा करते हुए कहा कि अवसर सभी को मिलते हैं, लेकिन उनका लाभ वही उठा पाता है जो पहले से तैयार रहता है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं को अपने लक्ष्य तय करने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
रवि कपूर ने अपने व्यावसायिक सफर का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने 1998 में काम शुरू किया था। बाजार में भारतीय रत्नों के ब्रांड की कमी को देखते हुए उन्होंने जेमविक्स की शुरुआत की। इस ब्रांड के तहत प्रमाणित प्राकृतिक रत्न उपलब्ध कराए जाते हैं।
समारोह में मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष अलका सिन्हा, विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. मीता सिन्हा, मुख्य वक्ता ऋषि कुमार शर्मा और स्वागत अध्यक्ष डॉ. सी. एम. भगत सहित साहित्य एवं संस्कृति जगत से जुड़े कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक तिवारी ने किया।
पुस्तक का प्रकाशन साहित्य 24 प्रकाशन ने किया है। यह अमेजन और किंडल पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

प्रेरणा उत्सव 4.0 में रवि कपूर की पुस्तक का लोकार्पण, सफलता के मंत्र साझा किए

नई दिल्ली। केंद्रीय हिंदी संस्थान, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में 25 अक्टूबर को आयोजित साहित्य महोत्सव ‘प्रेरणा उत्सव 4.0’ में उद्यमी रवि कपूर की पुस्तक...

गाजियाबाद में चेक बाउंस के तीन मामलों में फैसला, 4.80 करोड़ रुपये का अर्थदंड और आरोपियों को एक-एक साल की सजा

गाजियाबाद। चेक बाउंस से जुड़े तीन मामलों में गाजियाबाद की अदालतों ने 29 अक्टूबर को महत्वपूर्ण फैसले सुनाए। तीनों मामलों में कुल 4.80 करोड़...

आरजेएस बैठक में खुलासा : न्यू डायट सिस्टम NDS में कच्चा खाना है सेहत का खज़ाना

दिल्ली। महाराजा अग्रसेन भवन, त्रिनगर दिल्ली में एनडीएस , न्यू डायट सिस्टम का तीन दिवसीय (24-26 अक्टूबर 2026) को हैल्थ कैंप में आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

प्रेरणा उत्सव 4.0 में रवि कपूर की पुस्तक का लोकार्पण, सफलता के मंत्र साझा किए

नई दिल्ली। केंद्रीय हिंदी संस्थान, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में 25 अक्टूबर को आयोजित साहित्य महोत्सव ‘प्रेरणा उत्सव 4.0’ में उद्यमी रवि कपूर की पुस्तक...

गाजियाबाद में चेक बाउंस के तीन मामलों में फैसला, 4.80 करोड़ रुपये का अर्थदंड और आरोपियों को एक-एक साल की सजा

गाजियाबाद। चेक बाउंस से जुड़े तीन मामलों में गाजियाबाद की अदालतों ने 29 अक्टूबर को महत्वपूर्ण फैसले सुनाए। तीनों मामलों में कुल 4.80 करोड़...

आरजेएस बैठक में खुलासा : न्यू डायट सिस्टम NDS में कच्चा खाना है सेहत का खज़ाना

दिल्ली। महाराजा अग्रसेन भवन, त्रिनगर दिल्ली में एनडीएस , न्यू डायट सिस्टम का तीन दिवसीय (24-26 अक्टूबर 2026) को हैल्थ कैंप में आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया...

Ahimsa Vishwa Bharti’s 20-Year Journey to Be Celebrated as the ‘Year of Peace and Harmony’ – Jain Acharya Lokesh Ji

Gurugram October 24, 2026: The grand inauguration ceremony of the ‘Year of Peace and Harmony’ was held at the World Peace Centre, Sector 39,...

Recent Comments