ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुरूख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों के लिए पांच लाख रूपये मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर के बोमीखल के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि करीब तीन से चार व्यक्तियों के मलबे में फंसे होने की संभावना है। दोपहर में जब फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा तो करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे जो उसके नीचे दब गए।
ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर दुरूख व्यक्त किया और मृतक के परिजनों के लिए पांच लाख रूपये मुआवजा और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की। उन्होंने कहा, दोषी पाये गए व्यक्तियों को कड़ी सजा मिलेगी। राजस्व मंडल आयुक्त ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगो को भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है।