रोहतांग में एक फुट बर्फ गिरने से मनाली-लेह मार्ग फिर बंद हो गया
अचानक घने बादल छाने व बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। दिल्ली-NCR में रात भर जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे। इस बारिश ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बारिश की वजह से जगह-जगह जाम लगा हुआ है। जिसकी वजह से सुबह ऑफिस जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को लगातार आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने कहर बरपा। इस दौरान तीन मासूमों समेत 18 लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं कई राज्यों में बारिश-ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गईं। बारिश और आंधी तूफान ने राजस्थान में भी कहर बरपाया। यहां ना सिर्फ किसानों की फसल तबाह हो गई है बल्कि अलग-अलग घटनाओं में 18 लोगों की मौत हो गई। खबरों के अनुसार राजस्थान के धौलपुर में जहां 7 लोगों की मौत हुई है वहीं भरतपुर में 5 लोगों की जान चली गई। बारिश के कारण आगरा-धौरपुर ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में लगभग 30 लोगों के घायल होने की खबर भी है। वादी के उच्च पर्वतीय इलाकों में तीन दिनों से बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में चौथे दिन भी बारिश होती रही, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान वादी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी हवाओं से हिमाचल में मौसम में बदलाव आया है। वीरवार को भी मौसम के तेवर कडे़ रहेंगे। 13 से 15 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। 16 व 17 अप्रैल को बारिश व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। रोहतांग में एक फुट बर्फ गिरने से मनाली-लेह मार्ग फिर बंद हो गया है। बारिश व ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। चौपाल में ओलावृष्टि से सेब की फसल प्रभावित हुई।