Saturday, December 13, 2025
Home Daily Diary News ट्रेड फेयर में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" की थीम भारतीय एकता और...

ट्रेड फेयर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की थीम भारतीय एकता और विकसित राष्ट्र का सकारात्मक संदेश है

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा आयोजित 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) “एक भारत श्रेष्ठ भारत” विषय के तहत, व्यापार, नवाचार और भारतीय एकता का एक जीवंत संगम बन गया है। आईटीपीओ के सहयोग से ट्रेड फेयर के मीडिया सेंटर में 20 नवंबर को आरजेएस पीबीएच -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया के संस्थापक उदय कुमार मन्ना ने सकारात्मक संवाद का आयोजन और संचालन किया, जिसे आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया यूट्यूब और फेसबुक पर लाईव प्रसारित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि
आईटीपीओ के वरिष्ठ प्रबंधक जनसंपर्क संजय वशिष्ठ ने सकारात्मक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 44वें आईआईटीएफ को “एक भारत श्रेष्ठ भारत” थीम आधारित भारत की सर्वश्रेष्ठ चीजों को प्रदर्शित करते हुए भारत की उद्यमिता और एकता को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 में सरदार पटेल की जयंती पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की शुरुआत की थी जो उनकी 150 वीं जयंती पर आईआईटीएफ की थीम है। उन्होंने सकारात्मक मीडिया की अपरिहार्य भूमिका पर पत्रकारों को “ईश्वर की आंख” के रूप में प्रशंसा की।उन्होंने पाॅजिटिव मीडिया और राष्ट्रीय प्रगति के लिए पांच सिद्धांतों सत्य,समर्पण,सुमिरन, सेवा, और संगठन को रेखांकित किया। टीम आरजेएस पीबीएच परिवार के सहयोगी एक प्रसिद्ध उद्यमी लक्ष्मण प्रसाद (प्रभात नमकीन) ने मेले को प्रेरणा और सीखने का एक महत्वपूर्ण स्रोत बताया, जिसमें पूरे भारत के विविध उत्पादों को प्रदर्शित किया जाता है, जो युवाओं के लिए व्यावसायिक अवसरों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देता है। यहां के व्यापार मेला से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर अपना व्यवसाय शुरू किया और आज आरडी फूड प्रोडक्ट्स में कई युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। इस अवसर पर मेला में आरजेएस पीबीएच परिवार के राजेन्द्र सिंह कुशवाहा,डीपी सिंह, विश्वकर्मा, आनंद मोहन, एस जेड मलिक,आर एस सुंदरम, शिवानी जलोटा, ओम निशांत,नवल वत्स, संतोष कुमार,चंदन सिंह,एडवोकेट कावेरी,बिन्दा मन्ना और आकांक्षा मन्ना आदि ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत पर सकारात्मक संवाद किया। बिहार,केरल और उत्तर प्रदेश मंडपों का दौरा कर प्रदर्शकों के साथ संवाद स्थापित किया गया। सभी लोगों ने 20 नवंबर को एम्फीथियेटर में असम राज्य दिवस समारोह में गीत संगीत का आनंद लिया । श्री मन्ना ने बताया कि आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया मेला में भाग ले रहे सभी राज्यों की प्रदर्शनी पर विडियो संदेश 27 नवंबर तक निरंतर प्रसारित कर रहा है और रविवार 30 नवंबर को सुबह 11 बजे मेला में किए सकारात्मक पत्रकारिता पर समीक्षात्मक ऑनलाइन,ज़ूम वेबिनार आयोजित करेगा।
कार्यक्रम के समापन पर श्री मन्ना ने बताया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा “एशिया 72 व्यापार शो” से प्रगति मैदान का उद्घाटन और 1979 में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का प्रथम आयोजन में हाॅल ऑफ नेशंस,प्रगति मैदान के वास्तुकार राज रेवाल और इंजीनियर महेंद्र राज का योगदान रहा वहीं आज नवीनीकरण के साथ भारत मंडपम दुनिया को आकर्षित कर रहा है।

RELATED ARTICLES

ट्रेड फेयर में आरजेएस की बैठक में सुनील कुमार सिंह ने कहा- सांस्कृतिक विविधता में एकता भारत की शक्ति है.

नई दिल्ली । 14-27 नवंबर तक आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 के मीडिया सेंटर में आरजेएस पीबीएस -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया ने...

ट्रेड फेयर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की थीम भारतीय एकता और विकसित राष्ट्र का सकारात्मक संदेश है

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा आयोजित 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार...

Teachers Must Fulfill Their Duties: Prof. Parth Sarthi Pandey

A one-day national seminar on the theme “Hindi Education in Northeast India: Challenges and Possibilities” was organized on 14 November 2025 at Mizoram Hindi...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

ट्रेड फेयर में आरजेएस की बैठक में सुनील कुमार सिंह ने कहा- सांस्कृतिक विविधता में एकता भारत की शक्ति है.

नई दिल्ली । 14-27 नवंबर तक आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2025 के मीडिया सेंटर में आरजेएस पीबीएस -आरजेएस पाॅजिटिव मीडिया ने...

ट्रेड फेयर में “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की थीम भारतीय एकता और विकसित राष्ट्र का सकारात्मक संदेश है

नई दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक इंडिया ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गेनाइज़ेशन द्वारा आयोजित 44वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार...

Teachers Must Fulfill Their Duties: Prof. Parth Sarthi Pandey

A one-day national seminar on the theme “Hindi Education in Northeast India: Challenges and Possibilities” was organized on 14 November 2025 at Mizoram Hindi...

सस्टेनेबल स्टील पर अम्बा शक्ति ग्रुप की बड़ी पहल, इंडस्ट्री लीडर्स हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के सिकंद्राबाद स्थित अम्बा शक्ति ग्रुप के फैक्ट्री प्लांट में स्टील इंडस्ट्री से संबंधित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पूरे इवेंट...

Recent Comments