Sunday, April 19, 2026
Home Daily Diary News महिला सशक्तिकरण का संदेश: Chorus Foundation के कार्यक्रम में स्पेशल बच्चों की...

महिला सशक्तिकरण का संदेश: Chorus Foundation के कार्यक्रम में स्पेशल बच्चों की प्रस्तुति ने जीता दिल

गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Chorus Foundation द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।

इस अवसर पर आंतरिक बैंड के स्पेशल बच्चों ने अपने मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कई डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान डॉ पीके झा, डॉ चारू अरोड़ा, रिटायर्ड इंडियन आर्मी सुशील कुमार शर्मा, नीलम शर्मा, वानी गर्ग, डॉ. मधुबन, डॉ. शीनू, पूजा मलिक, डॉ. नीलू अग्रवाल, श्वेता और श्रद्धा प्रताप सिंह, को फाउंडर दिव्य शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एंकर अंगना रॉय चौधरी ने किया साथ ही टॉक शो का संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया ।

समारोह में मनोरंजन और उत्साह बढ़ाने के लिए फैशन शो का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Chorus Foundation की फाउंडर पंचाली गुप्ता ने कहा, महिला दिवस का उद्देश्य सिर्फ उत्सव मनाना नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित करना रहा, जिसे उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

RELATED ARTICLES

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंबेडकर जयंती पर आरजेएस पीबीएच ने आर्थिक विभाजन, निजीकरण के खतरों से बचने हेतु संविधान निर्माता को याद किया

नई दिल्ली -- डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक...

मेरा सम्पूर्ण जीवन अहिंसा, शांति, सद्भावना, मानवता को समर्पित – आचार्य लोकेश

विश्व शांति केंद्र एवं अहिंसा विश्व भारती के संथापक जैन आचार्य लोकेशजी के जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में त्रिदिवसीय समारोह...

गीता-प्रसार का दिव्य संकल्प, आत्मबोध से लोककल्याण तक

सुकीर्ति गुप्ता “न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते” श्रीमद्भगवद्गीता का यह दिव्य वचन केवल श्लोक नहीं, बल्कि जीवन का सार है। जब किसी साधारण मन में...

भगवान महावीर के सिद्धांतों से अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली: अहिंसा विश्व भारती एवं वर्ल्ड पीस सेंटर के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी ने वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, सफदरजंग अस्पताल द्वारा आयोजित भगवान...

Recent Comments