Friday, May 1, 2026
Home Daily Diary News गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित “फाल्गुनोत्सव एवं अभिनंदन समारोह” का भव्य आयोजन

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा द्वारा आयोजित “फाल्गुनोत्सव एवं अभिनंदन समारोह” का भव्य आयोजन

सामाजिक एकता, समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से *गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा* द्वारा शनिवार, 14 मार्च 2026 को सायं 4 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कवि नगर, गाजियाबाद में “फाल्गुनोत्सव एवं अभिनंदन समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होली मिलन के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य गत वर्ष 21 दिसंबर 2025 को आयोजित सभा के सातवें वार्षिक समारोह की शानदार सफलता का जश्न मनाना तथा उस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने में सहयोग देने वाली सभी 32 सहयोगी सभाओं एवं अन्य सहयोगकर्ताओं का अभिनंदन करना था। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ एकजुटता, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत शुरू हुए सांस्कृतिक संध्या में रंगा रंग प्रस्तुति तथा सभी सहयोगी सभाओं के पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों द्वारा प्रस्तुत शानदार नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। वहीं सुमित श्रीवास्तव, डॉ. संजय लाभ, डॉ. अमित कुमार, मनोज श्रीवास्तव और आलोक सिन्हा सहित अन्य गायकों के गीतों पर उपस्थित लोग झूम उठे। इसके अलावा कुलदीप बरतरिया और सुयश प्रसाद के प्रभावशाली काव्य पाठ को भी श्रोताओं ने खूब सराहा।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सभागार खचाखच भरा रहा और लोगों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में कायस्थ समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों के अलावा शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिकों, समाजसेवियों तथा विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भाग लेकर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन रोमी माथुर और सुयश प्रसाद द्वारा किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में सभा की पूरी कोर टीम ने पूरे उत्साह, समर्पण और सामूहिक सहयोग के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन समिति में मुख्य रूप से विकल कुलश्रेष्ठ, रंजन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, प्रशांत सिन्हा, राहुल प्रकाश, सुनील सक्सेना, सुशील सक्सेना, अनिल सिन्हा, धीरज सहाय, डी.के. श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, विशाल गौतम, रुपेश वर्मा, सुधीर माथुर, संदीप श्रीवास्तव, वरुण सक्सेना, विधान श्रीवास्तव, डॉ. बीना श्रीवास्तव, कुलदीप बरतरिया, सुयश प्रसाद और रोमी माथुर सहित अनेक सदस्यों ने पिछले 20–25 दिनों से निरंतर परिश्रम कर इस कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने में अहम योगदान दिया।
सभा के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज की एकता और प्रगति के लिए इसी प्रकार के आयोजन करते रहने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने शुरू किया “मिशन: स्वस्थ समाज”, निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

सामाजिक एकता, समरसता एवं जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने एक नई सामाजिक पहल के तहत "मिशन: स्वस्थ समाज" अभियान की...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में झुलसाती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। गुरुवार को तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए...

30 हजार करोड़ की संपत्ति पर घमासान: हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों को दी बड़ी राहत

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में Delhi High Court ने बड़ा फैसला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने शुरू किया “मिशन: स्वस्थ समाज”, निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन

सामाजिक एकता, समरसता एवं जनसेवा के लिए निरंतर सक्रिय गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा ने एक नई सामाजिक पहल के तहत "मिशन: स्वस्थ समाज" अभियान की...

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में झुलसाती गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। गुरुवार को तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गए...

30 हजार करोड़ की संपत्ति पर घमासान: हाई कोर्ट ने करिश्मा कपूर के बच्चों को दी बड़ी राहत

दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की करीब 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में Delhi High Court ने बड़ा फैसला...

CM योगी का बड़ा दावा: महिलाओं के हक में हर फैसले का सपा-कांग्रेस ने किया विरोध

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। महिला सशक्तिकरण पर चर्चा के दौरान उन्होंने समाजवादी...

Recent Comments