Monday, June 15, 2026
Home News गोतस्करों का पीछा करते समय गोरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत, हाईवे...

गोतस्करों का पीछा करते समय गोरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत, हाईवे पर बवाल और झड़प

गोतस्करों का पीछा करते समय शनिवार तड़के बाइक सवार गोरक्षक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि कोटवन चौकी के नवीपुर के पास गोतस्करों ने वाहन से कुचलकर उनकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर गोवंशी से भरे वाहनों की धरपकड़ के लिए गोरक्षक हाईवे पर सक्रिय थे। सुबह करीब 4 बजे फरसा वाले बाबा अपने साथियों के साथ एक कंटेनर का बाइक से पीछा कर रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

घटना से नाराज गोरक्षकों ने छाता कट के पास हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब साढ़े तीन घंटे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा। इस दौरान पथराव और फायरिंग की घटनाएं भी सामने आईं।

उग्र भीड़ ने कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बेकाबू होते देख पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े।

बता दें कि जिले के कई थानों की पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और प्लास्टिक पैलेट का इस्तेमाल किया गया। पथराव में 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

डीआईजी के नेतृत्व में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा और कई लोगों को हिरासत में लिया। करीब साढ़े 11 बजे हाईवे से जाम हटवाया गया, लेकिन इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

R. माधवन का इमोशनल खुलासा: बेटे के लिए छोड़ा देश!

बॉलीवुड अभिनेता R. Madhavan ने हाल ही में अपनी पेरेंटिंग और बेटे के करियर को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है। माधवन ने बताया कि वह...

सेजल पवार के विवादित बयान पर कॉलेज का बड़ा कदम

स्टैंड-अप कॉमेडी शो में किए गए विवादित मजाक के बाद MBBS छात्रा सेजल पवार पर कार्रवाई की गई है। KEM हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज...

स्कूलों में शुरू होगा ‘कैच-अप शिक्षण’ अभियान, कमजोर छात्रों पर फोकस

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब पढ़ाई में पीछे रह गए विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए प्रदेश...

अखिलेश यादव का स्टाइलिश मेकओवर, सोशल मीडिया पर मची हलचल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक नया अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सफेद कुर्ता-पायजामा...

Recent Comments