Monday, May 11, 2026
Home Entertainment खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी का जलवा, नए गाने...

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी का जलवा, नए गाने के शूट का वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्में ही नहीं, बल्कि उनके गाने भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हाल ही में आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह खेसारी लाल यादव के साथ एक नए गाने की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के बीच रोमांटिक सीन फिल्माया जा रहा है, जिसमें आकांक्षा, खेसारी के साथ बेहद करीब नजर आ रही हैं।
इस वीडियो के सामने आते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कोई इस जोड़ी को ‘सुपरहिट’ बता रहा है, तो कोई ‘बवाल जोड़ी’ कहकर तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, “क्या जोड़ी है खेसारी भैया,” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “आकांक्षा भाभी आई लव यू।” कई यूजर्स ने दोनों की केमिस्ट्री को ‘आग लगा देने वाली’ बताया।
बता दें कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी हाल ही में फिल्म अग्निपरीक्षा में साथ नजर आए थे। इससे पहले भी दोनों कई भोजपुरी हिट गानों जैसे ‘सरसों के तेलवा’, ‘लाल घघरी’, ‘लटक जइबा’ और ‘राजा हमरा से’ में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा दोनों फिल्म ‘लोहा गरम’ में भी अपनी जोड़ी का जलवा दिखा चुके हैं।
फिलहाल, इस नए गाने को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और रिलीज से पहले ही यह जोड़ी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

RELATED ARTICLES

मातृ दिवस :आरजेएस की प्रेरणास्रोत स्व० जनक दुलारी देवी की इच्छानुसार पाॅजिटिव मीडिया मुवमेंट जनांदोलन बनेगा

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के 557वें राष्ट्रीय वेबिनार के दौरान एक निर्णायक घोषणा में, संस्थापक और राष्ट्रीय...

मदर्स डे पर आम्रपाली एम्पायर में “एक पौधा माँ के नाम” अभियान का भव्य आयोजन

मदर्स डे के अवसर पर आम्रपाली एम्पायर AOA द्वारा “एक पौधा माँ के नाम” अभियान का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस विशेष...

विश्व रेड क्रॉस दिवस और थैलेसीमिया दिवस पर आरजेसियंस ने मानवता को संरक्षित करने का संकल्प लिया

नई दिल्ली -- रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट और महान आध्यात्मिक चिंतक चिन्मयानंद सरस्वती की जयंती पर आरजेसियंस ने श्रद्धांजलि दी। विश्व रेड क्रॉस दिवस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मातृ दिवस :आरजेएस की प्रेरणास्रोत स्व० जनक दुलारी देवी की इच्छानुसार पाॅजिटिव मीडिया मुवमेंट जनांदोलन बनेगा

नई दिल्ली -- राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के 557वें राष्ट्रीय वेबिनार के दौरान एक निर्णायक घोषणा में, संस्थापक और राष्ट्रीय...

मदर्स डे पर आम्रपाली एम्पायर में “एक पौधा माँ के नाम” अभियान का भव्य आयोजन

मदर्स डे के अवसर पर आम्रपाली एम्पायर AOA द्वारा “एक पौधा माँ के नाम” अभियान का सफल एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। इस विशेष...

विश्व रेड क्रॉस दिवस और थैलेसीमिया दिवस पर आरजेसियंस ने मानवता को संरक्षित करने का संकल्प लिया

नई दिल्ली -- रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट और महान आध्यात्मिक चिंतक चिन्मयानंद सरस्वती की जयंती पर आरजेसियंस ने श्रद्धांजलि दी। विश्व रेड क्रॉस दिवस...

बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा: पुलिस पर फायरिंग, थानेदार को लगी गोली, 5 जवान घायल

बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार देर रात उत्तर 24 परगना जिले के...

Recent Comments